मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सड़क पर उतरे सपाई:गाजियाबाद में वोट चोर और चंदा चोरी के नारे लगाते हुए जमकर हंगामा किया
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ रविवार को सपा नेता सड़क पर उतर आए। जहां सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नवयुग मार्केट में मुख्य रोड पर उतरे। हाथों में बैनर व झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे भी लगा। सपाइयों के प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस भी बाद में मौके पर पहुंची। सपा कार्यकर्ताओं के हाथ में पोस्टर और सिर पर लाल टोपी थी। वोट चोरी के आरोप लगाए सपा जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा को मदद पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। इसलिए ही वोट काटे गए हैं। इसे समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त एक पार्टी को चुनाावों में फादाय पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं, हाल ही दूसरे राज्य में भी ऐसा ही हुआ। लेकिन यूपी में विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। रविवार दोपहर को चीफ इलेक्शन कमिश्नर के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। जहां नवयुग मार्केट के बाहर प्रदर्शन किया। जहां सपा के पोस्टर बैनर भी साथ लिए रहे। इस दौरान चंदा चोरी और वोटी चोरी के नारे लगाते हुए जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन में सपा की महिला कार्यकर्ता भी शामिल रहीं। महिलाएं भी हाथ में पोस्टर और झंडे लेकर पहुंचे थे। सपाइयों के प्रदर्शन की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)