सपा MLC ने बेरोजगारी-शिक्षा के मुद्दे पर बैठक की:डॉ मानसिंह बोले-पुरानी पेंशन बहाल होगी, खत्म होगी आउटसोर्सिंग व अग्निवीर प्रथा

Oct 14, 2026 - 18:05
0
सपा MLC ने बेरोजगारी-शिक्षा के मुद्दे पर बैठक की:डॉ मानसिंह बोले-पुरानी पेंशन बहाल होगी, खत्म होगी आउटसोर्सिंग व अग्निवीर प्रथा
प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के एमएलसी ने बुधवार को बेरोजगारी और शिक्षा के मुद्दे पर बैठक आयोजित की। इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक डॉ. मानसिंह यादव ने दावा किया है कि प्रदेश में सपा की सरकार बनते ही बेरोजगारों, शिक्षकों और अन्य सेवाकर्मियों के साथ न्याय होगा। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा पुस्तिका, शिक्षामित्रों को समान कार्य-समान वेतन और पेपर लीक जैसे भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाएगी। सपा सरकार टीईटी से जुड़ी विसंगतियों को दूर करेगी और शिक्षकों को न्याय दिलाएगी। ग्राम सेवक, रोजगार सेवक, अनुदेशक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा बहनों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। नियमित भर्ती का वादा सपा एमएलसी ने कहा कि बेरोजगारी दूर करने के लिए प्रतियोगी छात्रों को भर्ती कैलेंडर जारी कर नियमित भर्ती प्रक्रिया लागू की जाएगी। आउटसोर्सिंग और अग्निवीर जैसी भर्ती प्रणाली के स्थान पर सरकारी पदों पर नियमित नियुक्तियां होंगी। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में उचित हस्तक्षेप कर आरक्षण का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही 2018 से संघर्ष कर रहे लगभग एक लाख शिक्षा प्रेरकों की बहाली और बकाया भुगतान किया जाएगा। अधिवक्ताओं व शिक्षकों को राहत डॉ. मानसिंह यादव ने अधिवक्ताओं के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन कानून लाने का भी वादा किया। उन्होंने कहा कि जीआईसी, स्ववित्त एवं वित्तविहीन शिक्षकों को कैशलेश चिकित्सा में मिल रहे सौतेले व्यवहार को समाप्त किया जाएगा। बीएड और टीईटी प्रकरणों में प्रभावी न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। भाजपा पर हमला प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा लगाए गए आरोपों पर डॉ. यादव ने कहा कि जिस प्रकरण की उपमुख्यमंत्री चर्चा कर रहे हैं, उसमें उनका कहीं कोई उल्लेख नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मुद्दों की बात नहीं करती, बल्कि नरेटिव बनाकर विपक्ष पर कीचड़ उछालने की राजनीति करती है। फर्जी डिग्री के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी डिग्रियां आज तक नहीं ढूंढ पाए हैं, ऐसे भाजपा नेताओं को डिग्रियों की बात नहीं करनी चाहिए। उन्होंने डिप्टी सीएम के बयान को हताशा और बचकानापन भरा बताया। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, यमुनापार महासचिव इंजीनियर जगदीश यादव, महानगर महासचिव अधिवक्ता रविन्द्र यादव एवं रावेन्द्र उर्फ रवि मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User