कानपुर देहात में पीतल को सोना बताकर लाखों की ठगी:पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; 5.66 लाख नकद बरामद

Oct 03, 2026 - 09:22
0
कानपुर देहात में पीतल को सोना बताकर लाखों की ठगी:पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; 5.66 लाख नकद बरामद
कानपुर देहात के भोगनीपुर में पीतल को सोना बताकर एक व्यक्ति से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने शनिवार रात करीब 8 बजे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 5 लाख 66 हजार 500 रुपए नकद, दो मोबाइल फोन और सफेद रंग की टीवीएस स्पोर्ट बाइक बरामद की है। दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मामला बरेली जिले के सिरौली कस्बा निवासी सैय्यद वारिस अली से जुड़ा है। वारिस अली ने 29 सितंबर को भोगनीपुर थाने में तहरीर देकर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले वारिस अली को भरोसे में लिया और इसके बाद भोगनीपुर ओवरब्रिज से पहले बनी मजार के पास पीतल को सोना बताकर उन्हें बेच दिया। इसके बदले आरोपियों ने उनसे बड़ी रकम ले ली। मुखबिर की सूचना पर रास्ते में घेराबंदी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से दोनों आरोपियों के बारे में सूचना मिली। सूचना के आधार पर भोगनीपुर पुलिस ने अकोढ़ी जाने वाले रास्ते पर करीब दो किलोमीटर आगे घेराबंदी की। पुलिस ने वहां दो संदिग्धों को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों की हुई पहचान गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद इशाक पुत्र स्वर्गीय कल्लू खां निवासी शाहबापुर, थाना सिकंदरा, कानपुर देहात और कल्लू पुत्र अल्लारक्खू निवासी परासन, थाना आटा, जनपद जालौन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने वारिस अली को पीतल को सोना बताकर बेचने और उससे मिले रुपए आपस में बांटने की बात बताई। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद दोनों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए थे और मौके से फरार हो गए थे। 5.66 लाख रुपए, दो मोबाइल और बाइक बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 लाख 66 हजार 500 रुपए नकद, दो मोबाइल फोन और सफेद रंग की टीवीएस स्पोर्ट बाइक बरामद की है। पुलिस मामले में बरामदगी और पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर आगे की जांच कर रही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User