ललितपुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल:पुलिस ने 10 घंटे में किया गिरफ्तार, पैर में मारी गोली; दादी ने देखी थी वारदात

Oct 03, 2026 - 09:22
0
ललितपुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल:पुलिस ने 10 घंटे में किया गिरफ्तार, पैर में मारी गोली; दादी ने देखी थी वारदात
ललितपुर के तालबेहट में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को 12 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर शाम करीब 7 बजे तालबेहट क्षेत्र के एक गांव में चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में तलाश की जा रही थी। तलाश के दौरान आरोपी सुखपाल सहरिया (24) पुलिस के सामने आया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बचने के लिए फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मासूम की दादी ने देखी थी वारदात दरअसल, आरोपी ने तालबेहट में एक 4 साल की मासूम से दुष्कर्म किया था। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर शराब के नशे में इस घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। मासूम की दादी ने शुक्रवार रात पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचीं, तो युवक दुष्कर्म कर रहा था और मासूम को खून निकल रहा था। आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। मासूम बच्ची की हालत गंभीर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मासूम को मेडिकल के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टर सूरज ने बताया कि मासूम की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। आरोप मुठभेड़ में गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे तलाश के दौरान आरोपी सुखपाल सहरिया (24) पुलिस के सामने आया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बचने के लिए फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खाली कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी सुखपाल सहरिया तालबेहट के पवा गांव का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद बच्ची के परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस ने बरामद असलहे और कारतूस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। तालबेहट कोतवाली प्रभारी रमेश मिश्रा ने बताया कि- मासूम का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… प्रेमानंदजी के शिष्य का चौथी मंजिल से कूदने का CCTV:6 सेकेंड बाउंड्री पर बैठे, फर्श पर लेटे, फिर अचानक उठकर छलांग लगाई वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के 25 साल के शिष्य रसिक दुलारी शरण के चौथी मंजिल से कूदने का CCTV सामने आया है। इसमें दिख रहा कि वह छत की बाउंड्री वॉल पर बैठे। 6 सेकेंड बाद फर्श पर लेट जाते हैं। अचानक उठते हैं और बाउंड्री से छलांग लगा देते हैं। यह देखकर दूसरा शिष्य दौड़ता हुआ पहुंचता है। नीचे झांककर देखता है। रसिक दुलारी शरण ने 25 सितंबर की सुबह 10:35 बजे सुसाइड किया था। छत पर लगे सीसीटीवी में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User