कानपुर-देहात में रेलवेट्रैक पार करते दंपती को ट्रेन ने रौंदा:पति-पत्नी की मौके पर मौत, औरैया जा रहे थे बहन के घर
कानपुर देहात के अकबरपुर में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर अंबियापुर रेलवे स्टेशन के पास एक हादसा हो गया। रेलवे ट्रैक पार करते समय मेमू ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा गांव निवासी 50 वर्षीय अनिल दीक्षित अपनी 45 वर्षीय पत्नी मंजू दीक्षित के साथ मंगलवार को औरैया जनपद के अछल्दा स्थित बड़ी निवारी गांव में अपनी बहन शिवकांति के घर जा रहे थे। अंबियापुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए दोनों रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान कानपुर से इटावा की ओर जा रही अलीगढ़-टूंडला मेमू ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी जान चली गई। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर ने जीआरपी चौकी झींझक को दी। चौकी प्रभारी अर्पित तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के पुत्र विशाल, अंशु और आशी को हादसे की जानकारी मिली है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)