कानपुर देहात में रंगारंग कार्यक्रम के दौरान मारपीट:12 लोग पहुंचे एसपी कार्यालय, गांव के लोगों पर लगाया हमले का आरोप
कानपुर देहात में रविवार की रात करीब 1 बजे रंगारंग कार्यक्रम के दौरान शराब के नशे में मारपीट हो गई अकबरपुर थाना क्षेत्र के कुईत मंदिर गांव की रहने वाली आकांक्षा ने एसपी से शिकायत कर गांव के कुछ लोगों पर अपने परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोमवार दोपहर 12:30 बजे करीब 12 लोग एसपी कार्यालय शिकायत करने पहुंचे जिसमें दो लोग लहूलुहान स्थिति में थे शिकायत के मुताबिक, 12 अक्टूबर की रात करीब 1बजे आकांक्षा अपने घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान गांव के कुछ लोग शराब के नशे में वहां पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से आकांक्षा के साथ मारपीट शुरू कर दी। अन्य सदस्यों के शरीर पर गंभीर चोटें आकांक्षा का आरोप है कि पत्नी को बचाने पहुंचे उनके पति, ससुर और ननद के साथ भी मारपीट की गई। शिकायत में कई अन्य लोगों के शामिल होने की बात भी कही गई है। पीड़िता ने बताया कि मारपीट में उसके और परिवार के अन्य सदस्यों के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कुछ लोगों के नाम लेते हुए पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अब सवाल यह है कि रंगारंग कार्यक्रम के दौरान आखिर विवाद किस बात पर हुआ और मारपीट में कौन-कौन शामिल था ये सब पुलिस जांच में सामने आएगा अकबरपुर थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि मामले में शिकायत के आधार पर जांच कराई जा रही जांच के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)