वसंत एन्क्लेव में निर्विरोध चुनाव:राजेंद्र प्रसाद पांडेय अध्यक्ष और रमन कुमार अग्रवाल बने सचिव
गोरखपुर में राजेंद्र नगर स्थित वसंत एन्क्लेव रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी की नई प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सोसाइटी के निवासियों के आपसी समन्वय से सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया गया। घोषित परिणाम के अनुसार, राजेंद्र प्रसाद पांडेय को अध्यक्ष और रमन कुमार अग्रवाल को सचिव चुना गया। नई कार्यकारिणी में मनोज सिंह को उपाध्यक्ष, आशीष बैरोलिया को सह-सचिव और अमित कुमार पांडेय को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने सभी सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि निवासियों ने उन पर और उनकी टीम पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। चुनाव के बाद सोसाइटी के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और बेहतर सामुदायिक व्यवस्था की उम्मीद जताई। इस अवसर पर ओमप्रकाश मणि त्रिपाठी, गिरीश उपाध्याय, गोपाल तिवारी, अंगद शुक्ल, अनुपम जैन और राकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)