कानपुर देहात में सपा का प्रदर्शन:एसडीएम को सौंपा गया मांग पत्र, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की उठाई मांग

Oct 07, 2026 - 17:00
0
कानपुर देहात में सपा का प्रदर्शन:एसडीएम को सौंपा गया मांग पत्र, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की उठाई मांग
कानपुर देहात में विधानसभा रसूलाबाद स्थित अंबेडकर पार्क में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने रसूलाबाद के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ने भाजपा सरकार और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वोट के अधिकार से जुड़ी प्रक्रिया में गड़बड़ी की जा रही है और लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। धरना-प्रदर्शन के दौरान महंगाई, किसानों की समस्याओं, युवाओं से जुड़े मुद्दों और जनसमस्याओं को उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने की मांग की। पार्टी नेताओं ने कहा कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User