कानपुर देहात में सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट किया:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला दहन से पहले पुलिस अलर्ट

Oct 04, 2026 - 07:58
0
कानपुर देहात में सपा नेताओं को हाउस अरेस्ट किया:मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन और पुतला दहन से पहले पुलिस अलर्ट
कानपुर देहात में समाजवादी पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर आज सुबह से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। कानपुर देहात में चार अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन के सपा के ऐलान के बाद पुलिस ने कई सपा नेताओं के घर पहुंचकर उन्हें नजरबंद कर दिया। बताया जा रहा है रविवारको पुलिस की टीमें सुबह करीब पांच बजे से ही सपा नेताओं के घर पहुंचने लगीं। नेताओं के घरों के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया गया और उन्हें बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई। सपा नेताओं का आरोप है कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट किया है। दरअसल, सपा जिलाध्यक्ष अरुण यादव उर्फ बबलू राजा ने पहले ही चार अक्टूबर को बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एकत्र होकर प्रदर्शन करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने की जानकारी दी थी। पार्टी की ओर से इसे लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन बताया गया था। प्रदर्शन के ऐलान के बाद सुबह से ही पुलिस ने सपा नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कई नेताओं के घरों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं। वहीं सपा नेताओं का कहना है कि पुलिस की ओर से भले ही उन्हें घरों में रोकने की कोशिश की जा रही हो, लेकिन बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए पहुंचेंगे। सपा नेताओं ने कहा कि पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएगी और पुतला दहन किया जाएगा। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि पुलिस की सख्ती के बीच सपा कार्यकर्ता किस तरह प्रदर्शन करते हैं और क्या पार्टी का प्रस्तावित पुतला दहन हो पाता है। फिलहाल कानपुर देहात में सपा के प्रदर्शन को लेकर पुलिस और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति पर सभी की नजर बनी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User