रामपुर में AISMNF इकाई गठित:राशिद खान बने अध्यक्ष व आफाक खान महामंत्री
रामपुर में आल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स फैडरेशन की जिला इकाई का विधिवत गठन कर दिया गया है। इस नवगठित कार्यकारिणी में राशिद खान को जिलाध्यक्ष और आफाक खान को जिला महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है। संगठन में हुए इस महत्वपूर्ण मनोनयन पर फैडरेशन के प्रदेश महामंत्री नीरज गुप्ता और उपाध्यक्ष मुकेश गोयल ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि नए पदाधिकारी संगठन को जनपद में और अधिक मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ पत्रकारों के हितों की रक्षा करेंगे और अपनी नई जिम्मेदारियों का पूरी कुशलता व निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)