कानपुर देहात में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में एक की मौत:रॉन्ग साइड से आ रहा था ट्रैक्टर, एक की मौत; दूसरा गंभीर घायल
कानपुर देहात के डेरापुर क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा कांधी गांव के बैरियर के पास हुआ, जब एक ट्रैक्टर ने रॉन्ग साइड से आकर बाइक को टक्कर मार दी। मिली जानकारी के अनुसार, यूपी 77 के 3221 नंबर की बाइक पर सवार दो लोग, इब्राहिम (30) और इरशाद, दोनों बरौर थाना क्षेत्र के कैसी गांव के रहने वाले थे वो रसधान से बरौर की ओर जा रहे थे। कांधी गांव के बैरियर के पास रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत 108 और हाईवे एंबुलेंस के साथ पुलिस को सूचना दी। घायलों को तुरंत अकबरपुर के जिला अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने इब्राहिम को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल इरशाद की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और सीसीटीवी फुटेज व ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर की पहचान की जा रही है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)