कानपुर के भुवनेश्वर मंदिर में भंडारा:रामबाग अष्टमी पर कन्या भोज संपन्न, वाल्मीकि समाज सहयोग से बंटा प्रसाद

Oct 18, 2026 - 16:46
0
कानपुर के भुवनेश्वर मंदिर में भंडारा:रामबाग अष्टमी पर कन्या भोज संपन्न, वाल्मीकि समाज सहयोग से बंटा प्रसाद
कानपुर में वार्ड 59 के रामबाग स्थित भुवनेश्वर मंदिर में शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर भंडारे का आयोजन किया गया। विधि-विधान से मां की पूजा और आरती के बाद कन्या भोज कराया गया। इसके बाद भंडारे में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन वाल्मीकि समाज की ओर से किया गया। इसमें क्षेत्र के लोगों ने सहयोग किया। दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर तक चलता रहा। आयोजन में सभी वर्गों के लोगों ने सहभागिता की। स्थानीय लोगों ने धार्मिक आयोजन के लिए वाल्मीकि समाज और क्षेत्रीय निवासियों की सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User