कानपुर के होटल-रेस्टोरेंट में एक्सपायर्ड खाना और गंदगी मिली:52 प्रतिष्ठानों की जांच में खुली खाद्य सुरक्षा की पोल, प्रिस्टीन होटल का लाइसेंस सस्पेंड

Sep 26, 2026 - 14:34
0
कानपुर के होटल-रेस्टोरेंट में एक्सपायर्ड खाना और गंदगी मिली:52 प्रतिष्ठानों की जांच में खुली खाद्य सुरक्षा की पोल, प्रिस्टीन होटल का लाइसेंस सस्पेंड
कानपुर के 52 होटल और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच में ग्राहकों की सेहत से जुड़ी गंभीर लापरवाही सामने आई है। शासन की ओर से गठित टीम को कई जगह एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ मिले, जबकि किचन और सर्विंग एरिया में गंदगी मिली। कई प्रतिष्ठानों में वेज और नॉन-वेज खाना एक ही फ्रीजर में रखा था। जाजमऊ में खुले में रॉ मीट मिला तो कुछ जगह ड्रेनेज और सैनिटेशन की व्यवस्था भी खराब मिली। जांच में पांच प्रतिष्ठानों की स्थिति बेहद गंभीर मिली। मॉल रोड के काके दी हट्टी में एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ और गंदा पानी मिला। हर्ष नगर के आनंद सेफ्रॉन में एक्सपायर्ड वेज-नॉनवेज सामग्री रखी थी। आवास विकास के द डाइनिंग हाउस और सिविल लाइन्स के लिटिल शेफ में खाद्य पदार्थों के रखरखाव और सफाई में खामियां मिलीं। जाजमऊ के अल समीम फूड कोर्ट में खुले में कच्चा मांस रखा था। कार्रवाई के तहत जीटी रोड स्थित प्रिस्टीन होटल का लाइसेंस सस्पेंड कर किचन बंद कराया गया है। काके दी हट्टी में किचन में गंदा पानी भरा मिला मॉल रोड स्थित काके दी हट्टी रेस्टोरेंट की जांच में एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ मिले। किचन की सफाई खराब थी। यहां कीड़े-मकोड़े और गंदे पानी का भराव भी मिला। फ्रीजर में वेज और नॉन-वेज खाना एक साथ रखा हुआ था। आनंद सेफ्रॉन में एक्सपायर्ड सामग्री रखी थी हर्ष नगर स्थित आनंद सेफ्रॉन होटल के फ्रीजिंग एरिया में एक्सपायर्ड वेज और नॉन-वेज खाद्य पदार्थ मिले। जांच में इनके ग्राहकों को परोसे जाने की बात सामने आई। सर्विंग एरिया में भी गंदगी मिली। जांच टीम के साथ होटल प्रबंधन के असहयोग की बात भी सामने आई। द डाइनिंग हाउस में फ्रीजर की सफाई नहीं आवास विकास, कल्याणपुर स्थित द डाइनिंग हाउस में हाइजीन की स्थिति खराब मिली। फ्रीजर साफ नहीं था। वेज और नॉन-वेज खाद्य पदार्थ अलग-अलग रखने के बजाय एक साथ रखे गए थे। इससे दोनों तरह की सामग्री के आपस में संपर्क का खतरा बना हुआ था। लिटिल शेफ में सैनिटेशन मानकों का पालन नहीं सिविल लाइन्स स्थित रेवंत हॉस्पिटैलिटी-लिटिल शेफ में सफाई और सैनिटेशन के मानक पूरे नहीं मिले। खाद्य पदार्थों के रखरखाव में भी कमियां मिलीं। वेज और नॉन-वेज सामग्री को अलग रखने के निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। अल समीम में खुले में रखा था कच्चा मांस जाजमऊ स्थित अल समीम फूड कोर्ट में खुले में कच्चा मांस रखा मिला। यहां ड्रेनेज सिस्टम भी बदहाल था। फ्रीजर में वेज और नॉन-वेज खाद्य पदार्थ एक साथ रखे गए थे। एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि जीटी रोड स्थित प्रिस्टीन होटल का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है। यहां किचन भी बंद कराया गया है। जिन अन्य प्रतिष्ठानों में कमियां मिली हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User