कानपुर के पार्क में 2 मीटर लंबा अजगर दिखा:वन विभाग को दी गई सूचना, लोग बोले-यहां रोज बड़ी संख्या में बच्चे खेलने आते हैं

Sep 24, 2026 - 20:43
0
कानपुर के पार्क में 2 मीटर लंबा अजगर दिखा:वन विभाग को दी गई सूचना, लोग बोले-यहां रोज बड़ी संख्या में बच्चे खेलने आते हैं
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां में गुरुवार रात करीब 7:15 बजे कानपुर पब्लिक स्कूल के सामने चकेरी पार्क के गेट पर अजगर दिखाई दिया। करीब दो मीटर लंबे अजगर को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वन विभाग को भी जानकारी दी गई। पार्क में रोज खेलते हैं बच्चे स्थानीय व्यापारियों महेश वर्मा, रमन और शुभम ने बताया कि पार्क में रोज बड़ी संख्या में बच्चे खेलने आते हैं। गेट के पास अजगर दिखाई देने के बाद लोगों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। लोगों का कहना है कि अगर अजगर पार्क के अंदर चला गया तो उसे ढूंढना और पकड़ना मुश्किल हो सकता है। इसलिए उसके पकड़े जाने तक बच्चों को पार्क में जाने से रोकने की मांग की गई है। वन विभाग की टीम का इंतजार प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अजगर फिलहाल पार्क के गेट के आसपास ही मौजूद है। स्थानीय लोगों ने उसे सुरक्षित तरीके से पकड़कर आबादी से दूर ले जाने की मांग की है। पुलिस ने वन विभाग को सूचना दे दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बचाव टीम को जल्द मौके पर भेजा जाए, ताकि अजगर को सुरक्षित पकड़ा जा सके और किसी तरह की अनहोनी न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User