कानपुर के स्कूल में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:शिक्षकों ने सत्य, अहिंसा और सादगी को बताया जीवन का आधार
दीनदयाल नगर स्थित जुगल देवी सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विजय श्री द्वारा मां सरस्वती, महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के सभी आचार्यों एवं छात्र-छात्राओं ने दोनों महान विभूतियों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित आचार्य श्री ओमप्रकाश ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं मानवता के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं, आचार्य श्री विकास ने लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन और उनके ऐतिहासिक उद्घोष "जय जवान, जय किसान" की महत्ता से विद्यार्थियों को अवगत कराया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती विजय श्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें अनुशासन, सत्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में समस्त विद्यालय परिवार ने दोनों महापुरुषों के बताए गए उच्च आदर्शों पर चलने का दृढ़ संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)