ट्रांसफार्मर और ट्यूबवेलों से कॉपर तार चोरी करने 4 गिरफ्तार:बिजनौर में 57 किलो कॉपर तार और चोरी के औजार बरामद; 2 आरोपी फरार

Oct 02, 2026 - 19:25
0
ट्रांसफार्मर और ट्यूबवेलों से कॉपर तार चोरी करने 4 गिरफ्तार:बिजनौर में 57 किलो कॉपर तार और चोरी के औजार बरामद; 2 आरोपी फरार
बिजनौर की हल्दौर पुलिस ने ट्रांसफार्मर और ट्यूबवेलों से कॉपर तार और तेल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 57 किलो कॉपर तार, चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार गिरोह के दो अन्य सदस्य अभी फरार हैं। जेई की शिकायत पर शुरू हुई थी जांच पुलिस के अनुसार 29 सितंबर को हल्दौर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता गौतम कुमार ने शिकायत दी थी। इसमें शांतिकुंज कॉलोनी, बिलाई स्थित ट्रांसफार्मर से कॉपर तार और तेल चोरी होने की जानकारी दी गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने सलीम अहमद निवासी नारायनपुर, जसपुर, निजामुद्दीन, इश्तकार और कलवा निवासी कुंडा, ऊधमसिंहनगर को गिरफ्तार किया। कार और चोरी के औजार बरामद पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से 57 किलो कॉपर तार के अलावा चाबियां, पाने, पेचकश, प्लास, आरी, ब्लेड और रॉड बरामद हुई हैं। चोरी में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार भी पुलिस ने कब्जे में ली है। कार का नंबर HR29AR7441 बताया गया है। कई ट्यूबवेलों से तार चोरी करने की बात पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपियों ने नगीना देहात, झालू-मुकरनपुर रोड और करौंदी क्षेत्र में कई ट्यूबवेलों से कॉपर तार चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब इन घटनाओं से जुड़े मामलों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक गिरोह में शामिल नईम और कासिम नाम के दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। सीओ सिटी अभय पांडे ने बताया कि गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User