नोएडा में एपीके फाइल भेजकर 60 लाख ठगे:आईजीएल का बिल अपडेट कराने को लेकर फंसाया, साइबर सेल कर रहा जांच

Oct 14, 2026 - 18:05
0
नोएडा में एपीके फाइल भेजकर 60 लाख ठगे:आईजीएल का बिल अपडेट कराने को लेकर फंसाया, साइबर सेल कर रहा जांच
साइबर ठगों ने नोएडा सेक्टर 134 में रहने वाले वकील को आइजीएल गैस बिल अपडेट कराने के जाल में फंसा कर एपीके फाइल डाउनलोड कराई। उनका मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 60 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद पीड़ित को ठगी का पता चला। पीड़ित ने मंगलवार को साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। नोएडा सेक्टर 134 में रहने वाले बुजुर्ग गौतम पेशे से वकील हैं। उनके पास ठग ने एक अक्टूबर को आइजीएल कंपनी कर्मी बनकर फोन किया। ठग ने अधिवक्ता को बताया कि उनका आइजीएल गैस बिल बकाया होने की बात बोली। उन्होंने बिल जमा होना बताया तो ठग ने बिल अपडेट कराने को बोला। इसी बीच उनके मोबाइल पर बकाया बिल होने की जानकारी के बहाने एपीके फाइल भेज दी। डाउनलोड करते फोन हुआ हैक फाइल डाउनलोड करने पर मोबाइल हैक हो गया। ठग ने पांच अक्टूबर तक वकील के बैंक खाते से 60 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। मोबाइल पर रकम कटने के मैसेज मिलने पर ठगी का पता चला। उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल और साइबर क्राइम थाना पुलिस से शिकायत की। खातों की जानकारी ले रहे थाना प्रभारी विजय सिंह राना ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। ठगी में संलिप्त बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि एपीके फाइल को किसी भी हाल में डाउनलोड नहीं करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User