कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:दवा कारोबारी की बहू जेल से बाहर आई, कर्ज चुकाने को MCA ग्रेजुएट ने 30kg चांदी चुराई
नमस्कार, कानपुर की कल (सोमवार) की 10 बड़ी खबरें…दवा कारोबारी की हत्या के आरोप में जेल में बंद बहू 21 दिन बाद बाहर आई। कर्ज में डूबे MCA ग्रेजुएट ने 30kg चांदी चुराई। पुलिस ने अरेस्ट किया। सपा ने GEN-Z NEO संवाद किया। स्टूडेंट्स ने सवाल पूछे, नेताओं ने जवाब दिए। कांग्रेस ने चुनाव आयोग का पुतला फूंका। वोटर चोरी का आरोप लगाया। पांडू नदी के उफनाने से गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो गए। पूर्व सांसद सुखराम सिंह ने ट्रैक्टर से निरीक्षण किया। कच्चा मकान ढहने से 6 बच्चे समेत 8 लोग दब गए। जलभराव पर मेयर भड़क गईं। कहा-नगर आयुक्त आंखें बंदकर सो रहे हैं। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।
अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए… 1- कच्चा मकान ढहा, 6 बच्चे समेत 8 दबे: ग्रामीणों ने आधे घंटे रेस्क्यू कर सभी को निकाला
कानपुर में लगातार 60 घंटे से ज्यादा समय से हो रही बारिश के बीच सोमवार भोर बड़ा हादसा हो गया। सचेंडी के कैंधा नयापुरवा गांव में जर्जर कच्चे मकान की दीवार छप्पर समेत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय मुन्ना सिंह, उनकी पत्नी रमाकांती और छह बच्चे घर के अंदर थे। सभी आठ लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़कर वहां पहुंचे। मलबा हटाने में उन्हें करीब आधा घंटा लगा।पूरी खबर पढ़ें 2- कारोबारी हत्याकांड- जेल से बाहर आई बहू शालू:कोर्ट ने कहा था- तुरंत रिहा करो दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में जेल भेजी गई बहू शालू सोमवार देर शाम बाहर आ गई। आज दोपहर में कोर्ट ने उसे तुरंत रिहा करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने माना कि शालू का ससुर की हत्या में कोई हाथ नहीं था। शालू के बड़े भाई धीरज अरोड़ा और बहन सोनिया उसे लेने शाम करीब 6:30 बजे कानपुर जेल पहुंचे। बड़ी बहन सोनिया शालू को लेने जेल के अंदर गईं। शालू मास्क लगाकर जेल से बाहर निकली।पूरी खबर पढ़ें 3- MCA पास ने कर्ज चुकाने को 30 किलो चांदी चुराई: पुलिस पूछताछ से घबराया कानपुर में सराफा कारोबारी के घर से 30 किलो चांदी चोरी के मामले में पुलिस ने MCA ग्रेजुएट सुधांशु अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर जुए और सट्टे का 10 लाख रुपए कर्ज था। इसे चुकाने के लिए उसने चोरी की। आरोपी का घर कारोबारी के घर से महज 500 मीटर दूर है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर करीब 24 किलो चांदी बरामद की है।पूरी खबर पढ़ें 4-पांडू नदी उफनाई: पूर्व सांसद सुखराम सिंह ट्रैक्टर लेकर निकले, बच्चे जलभराव में वाटरपार्क का मजा ले रहे लगातार 3 दिन की बारिश के बाद पांडू नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बर्रा इलाके में मेहरबान सिंह पुरवा की तरफ जाने वाली सड़क पर 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है। पानी के तेज बहाव के बीच वाहन निकालने की कोशिश में लोग फंस रहे हैं। हालात बिगड़ते देख जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। पूरी खबर पढ़ें 5- मेयर बोलीं- मंडलायुक्त-नगर आयुक्त आंखें बंदकर सो रहे: जलभराव और गड्ढों पर KDA पर भड़कीं कानपुर में जलभराव और जर्जर सड़कों को लेकर महापौर प्रमिला पांडेय ने अधिकारियों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने पांडू नदी और मकड़ीखेड़ा क्षेत्र की जलभराव की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि लोग परेशान हैं और उनका सामान पानी में बह जाता है। इसके बावजूद नगर आयुक्त, केडीए वीसी और मंडलायुक्त आंखें बंदकर सो रहे हैं। फसर से लेकर कर्मचारी तक इस समस्या को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।पूरी खबर पढ़ें 6: सपा के GEN-Z NEO संवाद में स्टूडेंट्स-नेताओं के बीच सवाल-जवाब, पूर्व MP अन्नू टंडन-MLA डॉ. रागिनी सोनकर भी पहुंचीं कानपुर में रविवार को समाजवादी पार्टी ने GEN-Z NEO संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। मोतीझील स्थित एक होटल में हुए इस कार्यक्रम में शहर के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलेज स्टूडेंट्स और छात्रसंघ से जुड़े छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में युवाओं और स्टूडेंट्स से संवाद कर उनकी समस्याओं और मुद्दों को समझना बताया गया। पूरी खबर पढ़ें 7: BJP के खिलाफ दो बड़े प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, वोट चोर-मुर्दाबाद के नारे लगाए सोमवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से दो बड़े प्रदर्शन हुए। ग्रामीण इकाई के जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त, पीएम और गृहमंत्री का पुतला फूंका। विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने वोट चोर और मुर्दाबाद के नारे लगाए। पैदल मार्च भी निकाला। दूसरी तरफ महानगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने भी सैकड़ों समर्थकों के साथ खुद को जंजीरों में जकड़कर पैदल मार्च निकाला। पूरी खबर पढ़ें 8: राहुल गांधी के खिलाफ BJP ने खोला मोर्चा, महापौर बोलीं-बीजेपी जीते तो EVM पर सवाल कानपुर में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाने और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने के आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी और INDIA ब्लॉक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महापौर प्रमिला पांडेय और कानपुर जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। पूरी खबर पढ़ें 9- सांसद बोले- मंगल भवन की शिकायत आई थी, जांच रिपोर्ट सबके सामने है मंगल भवन की समिति भंग होने पर सांसद रमेश अवस्थी ने कहा- मेरे पास लोगों की शिकायत आई थी। मैंने शिकायत को प्रशासन को फॉर्रवर्ड किया था। प्रशासन ने जांच की और अब उसी रिपोर्ट के आधार पर अधिकारियों ने फैसला किया। मेरा तो मंगल भवन और नगर निगम से कोई लेना देना नहीं है। मंगल भवन की निर्माण और संचालन समितियों को नगर आयुक्त की ओर से भंग होने के बाद मामला गरमा गया है।पूरी खबर पढ़ें 10- कानपुर को मिलेगी वंदे भारत स्लीपर की सौगात :5 घंटे में पहुंचाएगी दिल्ली कानपुर के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच प्रस्तावित वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने की जानकारी सामने आई है। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, ट्रेन का उद्घाटन 12 अक्टूबर को हो सकता है। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। इस ट्रेन का कानपुर सेंट्रल पर ठहराव भी प्रस्तावित है। पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)