कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:किशोरी से गैंगरेप की कोशिश, फर्जी जमानत लेकर जेल से बाहर आया गैंगस्टर अरेस्ट

Oct 21, 2026 - 06:07
0
कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:किशोरी से गैंगरेप की कोशिश, फर्जी जमानत लेकर जेल से बाहर आया गैंगस्टर अरेस्ट
नमस्कार, कानपुर की कल (मंगलवार) की 10 बड़ी खबरें… गुजैनी में कोल्डड्रिंक व सिगरेट का बिल चुकाने से मना करने पर युवकों ने एक युवक को सड़क पर घेरकर बेरहमी से पीट दिया। आरोपियों ने धारदार कड़ों और ईंटों से हमला कर युवक को लहूलुहान कर दिया। शिवाला स्थित दशानन मंदिर में लंकापति की पूजा-अर्चना की गई। मंगलवार को दशहरे के मौके पर साल में एक बार खुलने वाले इस मंदिर के कपाट खुलते ही रावण की मूर्ति का दूध, दही और शहद से स्नान कराया गया। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलेसिलेवार खबरें… 1- साल में एक दिन खुलता है कानपुर का रावण मंदिर:दूध, दही व शहद से स्नान के बाद लोगों ने जलाए तेल के दीपक दशहरे पर एक ओर रावण के पुतले का दहन होगा, वहीं शिवाला स्थित दशानन मंदिर में लंकापति की पूजा-अर्चना की जा रही है। मंगलवार को दशहरे के मौके पर साल में एक बार खुलने वाले इस मंदिर के कपाट खुलते ही रावण की मूर्ति का दूध, दही और शहद से स्नान कराया गया। पढ़ें पूरी खबर… 2- यूपी में सबसे ऊंचे रावण का पुतला दहन:कानपुर में 90 फीट पुतले की आंखों से अंगारे निकलेंगे, 2 दशक से सलीम बना रहे हैं कानपुर की परेड रामलीला सोसाइटी इस साल अपनी स्थापना के 150 साल पूरे कर रही है। मंगलवार को दशहरे पर परेड मैदान में 90 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके 10 सिर होंगे, जो 360 डिग्री तक घूमेंगे। पढ़ें पूरी खबर… 3- कानपुर में किशोरी से गैंगरेप की कोशिश:भंडारे में शामिल होने जा रही लड़की को जंगल में खींचा कानपुर के सेन पश्चिम पारा में नवरात्रि के अंतिम दिन गांव के मंदिर में भंडारा खाने जा रही किशोरी को युवकों ने गैंगरेप के इरादे से जंगल में खींच ले गए। किशोरी से अश्लीलता शुरू कर दी और विरोध करने पर उसे पीटा और गड्‌ढे में फेंक कर भाग निकले। पढ़ें पूरी खबर…. 4- 'भाई दुनिया में नहीं, दोषी पुलिसवालों को फांसी हो':कानपुर में प्रापर्टी डीलर बोले-थाना प्रभारी फ्री में प्लॉट मांग रहे थे ‘तत्कालीन थाना प्रभारी विद्या सागर तिवारी हमसे 400 वर्ग गज का प्लॉट मुफ्त में मांग रहे थे। हमने देने से मना किया तो मेरे भाई पर लूट का मुकदमा लिख दिया। पुलिस घर से चार लोगों को उठाकर ले गई और अगले दिन जेल भेज दिया।’ पढ़ें पूरी खबर… 5- कोल्डड्रिंक का बिल न देने पर युवक का सिर फोड़ा:धारदार कड़ें और ईटों से किया हमला, गोविंद नगर में 4 के खिलाफ FIR कानपुर में गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी इलाके में कोल्डड्रिंक व सिगरेट का बिल चुकाने से मना करने पर युवकों ने एक युवक को सड़क पर घेरकर बेरहमी से पीट दिया। आरोपियों ने धारदार कड़ों और ईंटों से हमला कर युवक को लहूलुहान कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर… 6- सड़कों की बदहाली पर अफसरों को लगी फटकार:कंपनी बाग से रावतपुर तक 15 दिन में बनेंगी सड़कें कानपुर में बदहाल सड़कों और सफाई व्यवस्था को लेकर सोमवार रात नगर आयुक्त और सीडीओ के निरीक्षण में कंपनी बाग चौराहे पर लीकेज के कारण सड़क निर्माण अटका मिला। जबकि कल्याणपुर में अस्पताल के पास कूड़े का ढेर लगा था। पढ़ें पूरी खबर… 7- कानपुर के बिठूर में नाले में मिला मजदूर का शव:सुबह ग्रामीणों ने दी सूचना, चचेरे भाई ने की पहचान कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह देशी शराब ठेके के पीछे बने नाले में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह ग्रामीणों ने नाले में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पढ़ें पूरी खबर… 8- फर्जी जमानत लेकर जेल से बाहर आया गैंगस्टर गिरफ्तार:कानपुर में 25 हजार का इनाम था, 73 लोगों के खिलाफ दर्ज है केस कानपुर में फर्जी जमानत दाखिल कर बेल लेने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर धोखाधड़ी और जालसाजी के जरिए अदालत में फर्जी जमानतदार पेश करने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर… 9- गुजैनी में संदिग्ध हालात में मिला अधिवक्ता का शव:आधे घंटे पहले घर से फोन पर हुई थी बात, कहा था- थोड़ी देर में घर आ रहा हूं कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र के बर्रा स्थित बली का पुरवा में सोमवार देर शाम एक अधिवक्ता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। अधिवक्ता अपने गेस्ट हाउस के बाहर पड़ा मिला था। पढ़ें पूरी खबर… 10- नीम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव:पत्नी छोड़कर चली गई थी, परिवार में मां, भाई और 3 साल का बेटा कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के बदुआपुर गांव में मंगलवार दोपहर नीम के पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी 30 वर्षीय भूरा राजपूत के रूप में हुई है। वह प्राइवेट नौकरी करता था। पढ़ें पूरी खबर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User