वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:70 फीट ऊंचा रावण जला, राज्यमंत्री श्रीराम को कंधे पर उठाकर लाए; ऑपरेशन सिंदूर के विमान शौर्य दिखाएंगे

Oct 21, 2026 - 06:07
0
वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:70 फीट ऊंचा रावण जला, राज्यमंत्री श्रीराम को कंधे पर उठाकर लाए; ऑपरेशन सिंदूर के विमान शौर्य दिखाएंगे
नमस्कार, वाराणसी की कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें… एयर शो में ऑपरेशन सिंदूर के विमान शौर्य दिखाएंगे। 25 अक्टूबर को PM मोदी भी मौजूद रहेंगे। वहीं ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो रोककर सेल्फी ले रहे 5 दोस्तों की मौत हो गई। 3 की हालत गंभीर है। हादसे में राजकुमार जिंदा बच गए। उन्होंने हादसे का मंजर बताया। 45 फीट के रावण का दहन किया गया। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1: वाराणसी में 45 फीट के रावण का अट्टहास:2 महीने में बनकर तैयार हुआ पुतला, दहन देखने पहुंचे हजारों लोग विजयदशमी पर वाराणसी के मलदहिया चौराहे पर शाम को कड़ी सुरक्षा और पुख्ता इंतजाम के बीच रावण दहन को हजारों लोग जुटे। मलदहिया में रावण का अट्टहास गूंजा तो राम रावण युद्ध की गूंज सुनाई दी। गर्जना और ललकार के बीच 45 फीट ऊंचे रावण का रोमांचक नजारा दिखा। कुछ देर में आतिशबाजी के बीच रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर 2: ‘एक फीट का फासला था, ट्रक मुझे भी रौंद देता’:वाराणसी हादसे में जिंदा बचे युवक ने बताया मंजर, 5 मिनट में बिखरी 5 लाशें वाराणसी में ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो रोककर सेल्फी ले रहे 5 दोस्तों की मौत हो गई। 3 की हालत गंभीर है। हादसे में राजकुमार जिंदा बच गए। उन्होंने बताया- यूरीन करने के लिए NH-19 के ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो रोकी थी। सभी लोग गाड़ी से उतरकर आगे चले गए। मैं गाड़ी के पीछे करीब 5 फीट की दूरी पर यूरीन कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर 3: रामलीला को देखने कार से पहुंचे काशी नरेश:हाथी पर नहीं बैठे, खड़े होकर देखी आरती; बेकाबू हाथी का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला में हाथी के बेकाबू होने की घटना के बाद काशी नरेश अनंत नारायण सिंह इस बार परंपरा से हटकर कार से लीला स्थल पहुंचे। उन्होंने पूरे समय बैठकर रामलीला देखी। मंचन खत्म होने के बाद आरती के दौरान खड़े होकर उसमें शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर 4: वाराणसी एयर शो में ऑपरेशन सिंदूर के विमान शौर्य दिखाएंगे:25 अक्टूबर को PM मोदी आएंगे, गरुड़ फोर्स भी दिखाएंगे शौर्य वाराणसी के होने वाले एयर फोर्स एयर डिस्प्ले शो में ऑपरेशन सिंदूर में शौर्य दिखाने वाले विमान भी शामिल होंगे साथ ही एयर फोर्स का विंटेज विमान सारनाथ भी इसमें शामिल होगा और वायु सेना की वीरगाथा को बयान करेगा। जिसमें कुल 100 विमान रोजाना डिस्प्ले करेंगे। जिसमें लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर, विंटेज एयरक्राफ्ट मौजूद रहेगा। पढ़ें पूरी खबर 5: एयर-शो के दौरान बंद रहेगा नाव संचालन:52 लड़ाकू विमान दिखाएंगे ताकत; रेड एरिया से दूर बनाया जायेगा पार्किंग एरिया गंगा के ऊपर भारतीय वायुसेना की ताकत और आसमान में विमानों के हैरतअंगेज करतब देखने के लिए काशी तैयार है। नमो घाट पर होने वाले भारतीय वायुसेना के एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगेज’ में 100 विमान हिस्सा लेंगे। इनमें 52 लड़ाकू विमान, 15 परिवहन विमान, 32 हेलिकॉप्टर और एक विरासत विमान शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर 6: काशी विश्वनाथ धाम और अन्नपूर्णा मंदिर में हुआ शस्त्र पूजन:विजयादशमी पर त्रिशूल, परशु, तलवार और धनुष की पूजा, अन्नपूर्णा मठ में हुआ ध्वज पूजन विजयादशमी के पावन पर्व पर मंगलवार को काशी के प्रमुख मंदिरों में शस्त्र पूजन की परंपरा श्रद्धा और विधि-विधान के साथ निभाई गई। श्री काशी विश्वनाथ धाम में मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्रा ने शैव शस्त्रों का पूजन किया। वहीं, अन्नपूर्णा मठ मंदिर में महंत शंकर पुरी के नेतृत्व में ध्वज और शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। पढ़ें पूरी खबर 7: शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती बोले-दशहरा केवल पुतला जलाने का पर्व नहीं:कहा- समाज की बुराइयों के अंत का संकल्प लें, सरकार से मंदिर मुक्त होना चाहिए सुमेरु पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने कहा- दशहरा केवल रावण का पुतला जलाने का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में व्याप्त बुराइयों और रावणी प्रवृत्तियों के अंत का संकल्प लेने का अवसर भी है। महिलाओं के खिलाफ अपराध, अपहरण, मानव तस्करी और हिंसा जैसी घटनाओं को गंभीर चिंता बताते हुए उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। पढ़ें पूरी खबर 8: वाराणसी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए 15 जगह तय:मवैया पोखरे पर रोक, सुरक्षा और सफाई के दिए गए निर्देश वाराणसी में शारदीय नवरात्रि के समापन के बाद दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर में शांतिपूर्ण और सुरक्षित विसर्जन के लिए आठ जोन में 15 स्थल चिह्नित किए गए हैं। सोमवार शाम मेयर अशोक कुमार तिवारी ने अधिकारियों के साथ विभिन्न विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पढ़ें पूरी खबर 9: लीजेंड क्रिकेटर सर विज्जी के बेटे वेंकटेश नारायण का निधन:दो राज्यों से खेले थे रणजी, वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर हुआ अंतिम संस्कार भारतीय क्रिकेट की ऐतिहासिक विरासत से जुड़े महाराजा राजकुमार विजयनगरम यानी सर विज्जी के बड़े बेटे एएन वेंकटेश नारायण का 17 अक्टूबर की रात निधन हो गया। वह पिछले 15 दिनों से बीमार थे। छह दिन पहले उन्हें वाराणसी के रवींद्रपुरी स्थित ओरियाना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 16 अक्टूबर को डॉक्टरों की सलाह पर परिजन उन्हें घर ले आए थे। पढ़ें पूरी खबर 10: इंस्टाग्राम पर सुसाइड अटेम्प्ट का वीडियो, पुलिस ने बचाई जान:प्रेमिका के ब्लॉक करने से आहत हुआ, युवती की सूचना और मेटा अलर्ट से पुलिस घर पहुंची वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर आत्महत्या की कोशिश से जुड़ा वीडियो पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया। युवक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मार्मिक गाने के साथ वीडियो पोस्ट किया था। उसने यह वीडियो अपनी प्रेमिका को भी भेजा था। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User