कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:लड़की को अगवा करने वाला अरेस्ट, पांडू नदी उफनाने से रास्ते डूबे; मेयर कार्यालय से फाइल गायब

Sep 30, 2026 - 06:17
0
कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:लड़की को अगवा करने वाला अरेस्ट, पांडू नदी उफनाने से रास्ते डूबे; मेयर कार्यालय से फाइल गायब
नमस्कार, कानपुर की कल (मंगलवार) की 10 बड़ी खबरें…कुत्ता के काटने से परेशान एक बुजुर्ग व्यक्ति ने मंदिर में अपनी बलि दे दी। जेल से छूटने के बाद करोड़पति कारोबारी की बहू बोली- 21 दिन तकलीफें सही, समझ नहीं पा रही पति ने क्यों फंसाया। नाबालिग को अगवा करने वाले युवक को पुलिस ने अरेस्ट किया। 8 साल बाद पांडू नदी का रौद्र रूप। बच्चे ट्रैक्टर से स्कूल जा रहे हैं। पूर्व सांसद के निवास में पानी भर गया है। घरों में भरा होने से लोग दूसरे जगह जा रहे हैं। मकड़ीखेड़ा पूरी तरह जलमग्न हो गया है। मैनावती मार्ग डूबा है। महापौर के कार्यालय से फाइलें गायब हो गईं। प्रमिला पांडेय बोलीं- जांच करा रही हूं। फाइलें नहीं मिलीं तो कार्रवाई होगी। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए… 1- बुजुर्ग ने काली मां के स्थान पर अपनी बलि दी:कानपुर में बांके से गला काट लिया कानपुर में मंगलवार की सुबह 57 वर्षीय बुजुर्ग ने काली माता के स्थान पर बांके से अपना गला काटकर बलि दे दी। परिवार वालों का कहना है कि 14 सितंबर को गांव में घूम रहे एक कुत्ते ने उन्हें काट लिया था। इसके बाद से उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। सोमवार रात उनकी तबीयत अचानक खराब हुई तो उन्हें हैलट अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उनके बचने की गुंजाइश नहीं बताई तो उन्हें वापस घर ले आए। पूरी खबर पढ़ें 2- करोड़पति कारोबारी की बहू बोली-21 दिन जेल में तकलीफें सही, समझ नहीं पा रही पति ने क्यों फंसाया मैं शुरू से कह रही थी कि मैंने कुछ नहीं किया। मैं निर्दोष हूं। जो सच है वो सबके सामने है। आज वही प्रूफ हुआ है। मुझे नहीं पता कि सुब्रत ने मेरे ऊपर आरोप क्यों लगाए। मैं 21 दिन जेल में थी। मैंने बहुत ज्यादा तकलीफें सही है। कैसे मैंने एक-एक दिन काटा है, ये मैं ही जानती हूं। मैंने अपने बेटे को बहुत मिस किया।ये बातें करोड़पति कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के आरोप में बंद बहू शालू ने जेल से छूटने के बाद कहीं। पूरी खबर पढ़ें 3- केमिकल फैक्ट्री में चौकीदार दंपत्ति पर हथौड़े से हमला, लूट: बर्रा में भी 2 घरों में चोरी कानपुर में औद्योगिक क्षेत्र पनकी साइड नंबर-एक में सोमवार देर रात केमिकल फैक्ट्री में घुसकर चौकीदार दंपत्ति को हथौड़े से पीटकर मरणासन्न किया गया। इसके बाद लूटपाट की गई। पुलिस ने यह घटना करने वाले तीन आरोपियों को गोविंद नगर और बर्रा पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फैसल, दीपक गुप्ता और औरैया के दिबियापुर निवासी विशाल अवस्थी के रूप में हुई।पूरी खबर पढ़ें 4-मेयर के कार्यालय से जरूरी फाइलें गायब:महापौर बोलीं-फाइलें नहीं मिलीं तो कार्रवाई होगी कानपुर नगर निगम सदन की बैठक के दौरान महापौर कार्यालय में हुए विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। महापौर प्रमिला पांडेय ने मंगलवार को दावा किया कि उनके कार्यालय से कई महत्वपूर्ण फाइलें गायब हो गई हैं।फिलहाल कमरों और अलमारियों की जांच कराने पर फाइलें नहीं मिलीं। महापौर ने कहा कि फाइलों की तलाश और मामले की जांच कराई जा रही है। फाइलें मिल जाती हैं तो ठीक है, नहीं तो कार्रवाई होगी।पूरी खबर पढ़ें 5- नाबालिग को अगवा करने वाला युवक अरेस्ट:बजरंगदल ने एक आरोपी को पकड़ा कानपुर में नाबालिग का धर्मांतरण और फिर निकाह के इरादे से भगाकर ले जा रहे बिहार के युवक को बजरंगदल के युवकों ने दबोच लिया। सूचना मिलने के बाद भी सेट्रल स्टेशन पर जीआरपी की लापरवाही से उसके तीन साथी भाग निकले। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दबोचने के बाद उसे जीआरपी के हवाले कर दिया। इसके बाद गुजैनी पुलिस ने नाबालिग को अपने कब्जे में लिया। आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।पूरी खबर पढ़ें 6- कानपुर में 8 साल बाद पांडू नदी का रौद्र रूप:ट्रैक्टर से स्कूल जा रहे बच्चे कानपुर में लगातार बारिश के बाद पांडु नदी उफान पर आ गई। हालात ऐसे हुए कि आठ साल बाद एक बार फिर मेहरबान सिंह पुरवा की सड़कों पर 2 से 8 फीट तक जलभराव हो गया। लगभग 10 इलाके नदी के पानी की चपेट में आ गए, जिससे सैकड़ों परिवार घरों में फंस गए। बर्रा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल और पूर्व सांसद सुखराम सिहं यादव के घर में भी पानी भर गया। NDRF की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। पूरी खबर पढ़ें 7- कानपुर में घरों में भरा पानी, छोड़कर जा रहे लोग:बारिश थमने के बाद भी मकड़ीखेड़ा जलमग्न कानपुर शहर में बारिश का दौर थम चुका है। लेकिन मकड़ीखेड़ा, अग्निहोत्री नगर, गुप्ता कॉलोनी और मैनावती मार्ग के लोगों की मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं। बारिश के बाद इन इलाकों की गलियां अब तक जलमग्न हैं। कई घरों के अंदर तक पानी भरा हुआ है।हालात ऐसे हैं कि लोगों को आने-जाने के लिए गलियों में बेंच लगाकर रास्ते बनाने पड़ रहे हैं। मकड़ीखेड़ में कुछ परिवार घर छोड़कर किराए के मकानों में रहने चले गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 8- बारिश से पहले 31.85 करोड़ खर्च, फिर भी सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे कानपुर में जर्जर सड़कों पर बिछी बजरी अब राहगीरों और दोपहिया वाहन सवारों के लिए हादसों का खतरा बन गई है। हालात यह हैं कि शहर में पीडब्ल्यूडी की 22 सड़कों के करीब 33 किलोमीटर हिस्से में गड्ढे और बजरी फैली हुई है। बारिश थमने के बाद सड़कों को दुरुस्त करने के लिए अलग-अलग विभागों ने 31.85 करोड़ रुपए खर्च कर पैचवर्क कराया था, लेकिन दोबारा बारिश होने से ज्यादातर पैचवर्क बह गया। पूरी खबर पढ़ें 9- बारिश थमते ही नगर आयुक्त एक्शन में आए:कहा- सड़कें 10 दिन में गड्ढामुक्त होंगी कानपुर में बारिश के बाद बदहाल सड़कों, सफाई व्यवस्था और खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने कवायद तेज कर दी है। बैठक कर अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त ने अगले 10 दिन में सड़कों का पैचवर्क पूरा कराने, गलियों से भी कूड़ा उठाने और बारिश में खराब हुईं करीब 20 हजार स्ट्रीट लाइटों को त्योहार से पहले ठीक कराने का अल्टीमेटम दिया है।पूरी खबर पढ़ें 10- रंगदारी केस में सुरेश पाल की जिरह पूरी: कहा- SIT ने दबाव डालकर सादे कागज पर साइन कराया कानपुर में ढाई करोड़ रुपये रंगदारी मामले में वादी होटल कारोबारी सुरेश पाल की जिरह मंगलवार को खत्म हो गई। अब 1 अक्टूबर को अभियोजन अगला गवाह पेश करेगा। सुरेश ने अपनी जिरह के दौरान पूछे गए सवालों में SIT पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिरह के दौरान अभियोजन के सवालों पर सुरेश ने कहा कि उस पर पुलिस अफसरों का दबाव था। वह दिल्ली में इलाज कर रहा था। फोन करके कानपुर बुलाया गया। पूरी खबर पढ़ें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User