वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:ब्लास्ट के बाद 2 मंजिला मकान ढहा, योगी बोले- माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में

Oct 16, 2026 - 06:15
0
वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:ब्लास्ट के बाद 2 मंजिला मकान ढहा, योगी बोले- माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में
नमस्कार, वाराणसी की कल (गुरुवार) की बड़ी खबरें… सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि सफाईकर्मियों को न्यूनतम 16 हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा। अगर कोई उनका पैसा काटेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं BHU के शिक्षा संकाय स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद छात्रावास में बुधवार रात मेस के खाने में कीड़ा मिलने पर छात्रों ने हंगामा किया। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1: योगी बोले- माफिया की जगह सिर्फ मिट्टी में:गरीबों के लिए हवेलियां बनेंगी; सफाईकर्मियों को 16000 रुपए न्यूनतम मानदेय देंगे वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद सरोजा पैलेस, पिपलानी कटरा में आयोजित समारोह में सफाईकर्मियों का सम्मान किया। सीएम योगी ने सफाईकर्मियों को न्यूनतम 16 हजार रुपए मानदेय देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर कोई उनका पैसा काटेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।पढ़ें पूरी खबर 2: वाराणसी में ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा:मलबे में कई लोग दबे; पटाखा बन रहा था, लोग बोले- भूकंप जैसा झटका लगा वाराणसी में गुरुवार शाम विस्फोट होने के बाद 2 मंजिला मकान ढह गया। मकान में कई लोगों के फंसे होने की सूचना है। SDRF और NDRF की टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि भूकंप जैसा महसूस हुआ। हादसे में दो लोगों को अस्पताल भेजा गया है। हादसा शाम 5 बजे हुआ। मकान राजू खान का है। पढ़ें पूरी खबर 3: BHU मेस में पनीर की सब्जी में मिला कीड़ा:कुलपति आवास के बाहर छात्रों का हंगामा, सुरक्षाकर्मियों से की धक्का-मुक्की काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के शिक्षा संकाय स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद छात्रावास में बुधवार रात मेस के खाने में कीड़ा मिलने पर छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों ने मेस की गुणवत्ता, साफ-सफाई और हॉस्टल की दूसरी अव्यवस्थाओं को लेकर कुलपति आवास के बाहर धरना शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि कई दिनों से शिकायत करने के बावजूद हॉस्टल प्रशासन ने समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। पढ़ें पूरी खबर 4: विश्वनाथ मंदिर के टूटे स्वर्ण मंडित शिखर की होगी मरम्मत:IIT मद्रास की टीम जांच करेगी, पत्थरों के टूटने की वजह भी तलाशेगी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह के ऊपर स्थित टूटे स्वर्ण मंडित शिखर को दोबारा स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए IIT मद्रास की विशेषज्ञ टीम 5 नवंबर को वाराणसी पहुंचेगी और मंदिर के प्राचीन पत्थरों की तकनीकी जांच करेगी। अप्रैल 2026 में शिखर का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया था। पढ़ें पूरी खबर 5: स्कंदमाता मंदिर के बाहर 1 किमी. लंबी लाइन:नवरात्र के 5वें दिन दर्शन को उमड़े भक्त, महंत ने बताया- दुर्गा सप्तशती और चालीसा का पाठ करना शुभ शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन गुरुवार को वाराणसी के जैतपुरा स्थित स्कंदमाता मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भोर 4 बजे से ही भक्त मंदिर पहुंचने लगे। सुबह से मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने कतार में लगकर मां स्कंदमाता के दर्शन किए। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पढ़ें पूरी खबर 6: BHU अस्पताल के गेट पर छात्रों और तीमारदारों में मारपीट:युवक को गिराकर पीटा, सुरक्षाकर्मी का मोबाइल टूटा; 30 मिनट तक चला हंगामा काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के सर सुंदरलाल अस्पताल के छोटे गेट के पास देर रात छात्रों के एक गुट और मरीज के तीमारदारों के बीच मारपीट हो गई। किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई। करीब आधे घंटे तक चले हंगामे से इलाके में अफरातफरी मच गई। पढ़ें पूरी खबर 7: वाराणसी में चाइनीज मांझे से वकील का गला कटा:चार टांके लगे, 3 दिन पहले इसी मांझे से बुजुर्ग की हुई थी मौत वाराणसी में चाइनीज मांझे से लोगों के घायल होने का सिलसिला जारी है। पुलिस की सख्ती के बावजूद इसका इस्तेमाल नहीं रुक रहा है। बुधवार दोपहर वरुणा पुल के पास दीवानी के अधिवक्ता आकाश सिंह का गला चाइनीज मांझे से कट गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां गले में चार टांके लगाने पड़े। पढ़ें पूरी खबर 8: 132 साल बाद पूर्वजों का पता लगाएगा BHU:1894 में गिरमिटिया मजदूर बनकर सूरीनाम गए थे, अब तलाश रहे परिवार सात समंदर पार सूरीनाम में रहने वाला एक परिवार 132 साल बाद अपने पूर्वजों की जन्मभूमि तलाशते हुए भारत पहुंचा है। जॉन मोहनलाल रामनंदनलाल और शारदा रामनंदनलाल ने वाराणसी आने के बाद गाजीपुर के खानपुर गांव का दौरा किया। परिवार के पूर्वज रामनंदन और उनकी पत्नी राजवंतिया वर्ष 1894 में गिरमिटिया मजदूर के रूप में सूरीनाम गए थे। पढ़ें पूरी खबर 9: IIT-BHU के न्यू एडमिशन स्टूडेंट का होगा ड्रग टेस्ट:2250 से ज्यादा विद्यार्थियों की यूरिन जांच की तैयारी, 9 सदस्यीय समिति बनी IIT-BHU में इस सत्र में पहली बार नए दाखिला लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं की यूरिन आधारित ड्रग जांच कराई जाएगी। इसके लिए संस्थान ने नौ सदस्यीय समिति बनाई है, जिसमें IIT-BHU के प्रोफेसर और IMS-BHU के डॉक्टर शामिल हैं। कुलसचिव कार्यालय के मुताबिक, शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर 10: पशु आहार की बोरियों के छिपाकर लाया 31 किलो गांजा:वाराणसी में त्योहार में खपाने की थी तैयारी, अंतरराज्यीय तस्कर अरेस्ट वाराणसी में त्योहारों के दौरान नशे की तस्करी रोकने के लिए पुलिस अभियान चला रही है। इसी क्रम में बुधवार को सिगरा पुलिस ने पचपेड़वा में लोहे की पुरानी टंकी के पास एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी पिकअप में पशु आहार की बोरियों के नीचे गांजे के 30 पैकेट छिपाकर लाया था। पुलिस ने तलाशी में 31.275 किलो गांजा बरामद किया। पढ़ें पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User