कानपुर में 9 अक्टूबर को रक्तदान शिविर:बार एसोसिएशन और पावन गंगा सेवा संस्थान ने रक्तदान की अपील की

Oct 06, 2026 - 12:43
0
कानपुर में 9 अक्टूबर को रक्तदान शिविर:बार एसोसिएशन और पावन गंगा सेवा संस्थान ने रक्तदान की अपील की
कानपुर बार एसोसिएशन एवं पावन गंगा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 229वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से अपराह्न 4 बजे तक बार एसोसिएशन भवन, कचहरी, कानपुर में होगा। कार्यक्रम के माध्यम से अधिवक्ताओं एवं आमजन को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से रक्त संग्रह किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। कार्यक्रम में कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्षयोगेन्द्र अवस्थी एवं महामंत्री विनय मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजन किया जा रहा है। पूर्व महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक अनूप कुमार द्विवेदी तथा कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर एड. रमणीक चतुर्वेदी सहित पदाधिकारी आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे हैं। शिविर में अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहयोग करेंगे। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User