कानपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत:सचेंडी में दामाद से मिलकर लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों बाइक से सचेंडी कस्बा निवासी दामाद से मिलने आए थे। मुलाकात के बाद घर लौटते समय उदयपुर कंजड़ डेरा के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बाम्बी निवासी सुंदरलाल कुशवाहा (55) और उनके इकलौते बेटे मनोज कुशवाहा (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी कल्याणपुर ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। दामाद से मिलने के बाद घर लौट रहे थे परिजनों के मुताबिक, सुंदरलाल कुशवाहा रविवार को अपने बेटे मनोज के साथ बाइक से सचेंडी कस्बा निवासी अपने दामाद फूल सिंह के घर मिलने आए थे। दोनों कुछ देर दामाद के यहां रुके। इसके बाद शाम को बाइक से अपने गांव बाम्बी लौटने के लिए निकल पड़े। दोनों उदयपुर कंजड़ डेरा के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। सुंदरलाल और मनोज भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। इसी बीच वाहन चालक मौका पाकर वाहन समेत फरार हो गया। अस्पताल पहुंचते ही दोनों को मृत घोषित किया हादसे की सूचना मिलते ही सचेंडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी कल्याणपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार के पिता-पुत्र की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए और शव देखकर बदहवास हो गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ परिजनों ने बताया कि मनोज परिवार का इकलौता बेटा था। वह राजमिस्त्री का काम करता था। परिवार में उसकी एक छोटी बहन है। पिता-पुत्र की एक साथ मौत ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। कुछ देर पहले जिस पिता और बेटे को परिजन दामाद से मिलकर सकुशल लौटने की उम्मीद कर रहे थे, उनकी मौत की खबर मिलते ही घर में मातम पसर गया।
पुलिस के अनुसार, हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता लगाने के लिए आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)