पैतृक संपत्ति विवाद में अधिवक्ता ने दी आत्मदाह की चेतावनी:पीलीभीत में बड़े भाई पर जमीन बेचने का आरोप
पीलीभीत के सिद्धनगर गांव में पैतृक संपत्ति विवाद गहरा गया है। लखनऊ न्यायालय में काम करने वाले अधिवक्ता सलीम खान का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें उन्होंने अपने बड़े भाई पर हिस्से की जमीन अवैध तरीके से बेचने का आरोप लगाया है। न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है। सलीम खान ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। उनके पिता का देहांत 2016 में हुआ था, जिसके बाद पैतृक संपत्ति का बंटवारा नहीं हुआ। सलीम का कहना है कि पिता ने उन्हें उनका हिस्सा दिया था, जिस पर उन्होंने मकान बनाया। आरोप है कि बड़े भाई हाफिजुल्ला खान यह जमीन अरुण सिंह राजा को अवैध रूप से बेच रहे हैं। अधिवक्ता ने इस बिक्री को गैरकानूनी बताया है और तत्काल जांच व बिक्री रोकने की मांग की है। हजारा थाना पुलिस को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस राजस्व विभाग के साथ मिलकर दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)