कानपुर में बाढ़ पीड़ितों को भोजन वितरित:पांडु नदी किनारे नदी आश्रितों को कढ़ी, चावल, पूड़ी सब्जी बांटी
कानपुर में शुक्रवार को गंगा समग्र कानपुर प्रांत की ओर से पांडु नदी स्थित सहायक नदी कैंप कार्यालय पर नदी आश्रितों और बाढ़ पीड़ितों के बीच भोजन वितरित किया गया। दोपहर में आयोजित वितरण कार्यक्रम में कढ़ी-चावल, पूड़ी, सब्जी और बूंदी बांटी गई। इस दौरान प्रांत प्रमुख कानपुर प्रांत एवं राष्ट्रीय सहायक नदी प्रमुख राजेश कुमार, गंगा भाग संयोजक सुबोध बाजपेई, पश्चिम जिला संयोजक सुरेंद्र भदौरिया, संजय श्रीवास्तव, बृजेश शुक्ला, संतोष जायसवाल, गंगा सेविका वैष्णवी ठाकुर, पप्पू और अर्जुन विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ितों को भोजन वितरित किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)