कानपुर में बेबी गेम्स 5 से:दौड़, जंप, बॉल थ्रो, रस्साकशी, लंबी कूद जैसे खेल होंगे
कानपुर ओलंपिक संघ ने बेबी गेम्स 2026 में प्रतिभाग करने वाले बच्चों और अभिभावकों की सुविधा के लिए ग्रीन पार्क स्टेडियम में पंजीकरण सहायता केंद्र स्थापित किया है। केंद्र पर इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान ओलंपिक संघ के कार्यकर्ता आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन देंगे। बेबी गेम्स 2026 का आयोजन 5 से 10 अक्टूबर तक ग्रीन पार्क, कानपुर में होगा। प्रतियोगिता में 27 खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसमें बच्चों के लिए तीन आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं। पहला वर्ग 3½ से 4½ वर्ष, दूसरा 4½ से 6½ वर्ष और तीसरा 6½ से 8½ वर्ष के बच्चों के लिए है। इन आयु वर्ग में आने वाले बच्चे प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। पंजीकरण और प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी के लिए अभिभावक ओलंपिक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 2036 आंलंपिक के लिए तैयार किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)