पत्रकार सुरक्षा समिति का पुनर्गठन:मास्टर असलम बने झालू के नए नगर अध्यक्ष
झालू नगर में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष हाशिम अहमद की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली को तेज करने और स्थानीय पत्रकारों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर मंथन किया गया। इसी कड़ी में झालू नगर इकाई का पुनर्गठन करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मास्टर असलम को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति का झालू नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मास्टर असलम ने संकल्प लिया कि वह नगर के प्रत्येक पत्रकार की सुरक्षा, हक और सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा आगे खड़े रहेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हाशिम अहमद ने विश्वास जताया कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी संगठन के सिद्धांतों पर चलते हुए पत्रकारों की गरिमा और हितों को सर्वोपरि रखेंगे तथा पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपना दायित्व निभाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)