कानपुर में बीएसएनएल कर्मचारियों का प्रदर्शन:सातवां वेतनमान नही देने पर देशव्यापी आन्दोलन की चेतावनी

Oct 01, 2026 - 18:48
0
कानपुर में बीएसएनएल कर्मचारियों का प्रदर्शन:सातवां वेतनमान नही देने पर देशव्यापी आन्दोलन की चेतावनी
कानपुर में भारत संचार निगम लिमिटेड के स्थापना दिवस पर कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी यूनियन ने वेतन पुनरीक्षण न किए जाने पर देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आवाहन किया। इसके तहत मुख्यालय दूरसंचार भवन मॉल रोड कानपुर में सामूहिक प्रदर्शन किया गया। SNEA के जिला सचिव चंदन कुमार ने बताया कि सरकार की हठधर्मिता के चलते BSNL कर्मचारियों को 2007 के वेतन पर काम करना पड़ रहा है। अनुराग सिंह ने कहा कि प्रबंधन और केंद्र सरकार पिछले 9 वर्षों से वेतन पुनरीक्षण के आग्रह पर विचार नहीं कर रहे हैं। जबकि विभाग में ITS अधिकारियों को सातवां वेतनमान दिया जा रहा है। कामाख्या मिश्रा ने बताया कि सरकार की इस दोहरी नीति का विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राहुल अग्रवाल, कृष्ण मोहन साहू, अनिल गुप्ता, देव मौर्या, प्रभात कुमार, पीयूष कुमार, भानू गुप्ता, हरीश गुप्ता, अरविन्द यादव, धर्मेंद्र अवस्थी, मातृ शक्ति से दृष्टि मखीजा, रश्मि शर्मा, रंजना, तान्या अग्रवाल, श्वेता कटियार, राजीव पंडित, श्रीराम आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User