कानपुर में डॉक्टर ने खुद को रिवाल्वर से गोली मारी:पत्नी से झगड़े के बाद किया सुसाइड, कानपुर देहात में तैनात थे

Oct 05, 2026 - 10:18
0
कानपुर में डॉक्टर ने खुद को रिवाल्वर से गोली मारी:पत्नी से झगड़े के बाद किया सुसाइड, कानपुर देहात में तैनात थे
कानपुर के किदवई नगर थानाक्षेत्र में पत्नी से झगड़े के बाद रविवार देर रात डॉक्टर ने रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली की तेज आवाज सुन पत्नी कमरे में पहुंची तो डॉक्टर जमीन पर खून से लथपथ पड़े हुए थे। आनन–फानन में परिजन उन्हें सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निराला नगर ब्लॉसम अपार्टमेंट में निवासी डॉक्टर संदीप सिंह कानपुर देहात में तैनात थे। उनकी पत्नी भी डॉक्टर हैं। रिश्तेदार सत्येंद्र ने बताया कि रविवार रात को संदीप का पत्नी से झगड़ा हो गया था, जिसके बाद देर रात करीब 2 बजे उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। गोली की आवाज पत्नी कमरे में पहुंची तो सत्येंद्र खून से लथपथ कमरे में पड़े थे। पत्नी ने घटना की जानकारी परिजनों को देकर उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर किदवई नगर पुलिस मौके पर पहुंची। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच पड़ताल कर रही है। रिवाल्वर को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User