4 दिन से नेटवर्क ठप कर रहे थे चोर:हरदोई में केबल चोरी करने वाले को लोगों ने पकड़ा, खुद कोतवाली ले गए

Oct 05, 2026 - 10:18
0
4 दिन से नेटवर्क ठप कर रहे थे चोर:हरदोई में केबल चोरी करने वाले को लोगों ने पकड़ा, खुद कोतवाली ले गए
हरदोई जनपद के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में पिछले चार दिनों से लगातार गायब हो रहे मोबाइल नेटवर्क के पीछे छिपे चोरों का आखिरकार पर्दाफाश हो गया है। इंडस टावर लिमिटेड के टावरों को लगातार निशाना बनाकर केबल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को कंपनी के कर्मचारियों ने न केवल रंगेहाथ दबोचा, बल्कि अपनी सूझबूझ से उसे खुद खींचकर कोतवाली तक पहुंचा दिया। इस संबंध में सिक्योरिटी इंचार्ज मोहित शुक्ला ने आरोपी संदीप, भूरा व छोटा पर रविवार की रात 7:22 पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ​मामला मिठनापुर स्थित इंडस टावर (इंडस आईडी 1108349) का है, जहां पिछले चार दिनों से पावर केबल काटे जाने के कारण क्षेत्र का मोबाइल नेटवर्क बुरी तरह बाधित चल रहा था। इस गंभीर समस्या से परेशान होकर कंपनी के तकनीकी कर्मचारी इन्द्रप्रताप सिंह और सुरक्षा प्रभारी मोहित शुक्ला ने 4 अक्टूबर को दिन में करीब 11:30 बजे औचक रूप से साइट का निरीक्षण किया। मौके पर पहुंचते ही दो संदिग्ध व्यक्ति उन्हें देखकर भागने लगे। अंदर जाकर जांच करने पर पावर केबल कटा हुआ मिला, जिसके बाद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए खदेड़कर एक आरोपी को दबोच लिया। ​पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपनी पहचान संदीप उर्फ रचित (निवासी मोहल्ला खेड़ा बीबीजई, थाना शाहाबाद) के रूप में दी। उसने स्वीकार किया कि उसने अपने अन्य साथियों भूरा और छोटा के साथ मिलकर न केवल यहां, बल्कि पिछले एक महीने से गहोरा, आरएम शाहाबाद और नवरौजपुर चाकड़ स्थित अन्य टावरों से भी केबल चोरी कर क्षेत्र का नेटवर्क ठप किया है। ​कर्मचारियों ने आरोपी के कब्जे कटी हुई पावर केबल और घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा अपने कब्जे में लिया। इसके बाद वे आरोपी को मय सामान खुद सीधे थाने खींचकर ले आए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User