कानपुर में 'दिव्य ज्योति अभियान':महापुरुषों को दी गई श्रद्धांजलि; युवाओं से की गई आदर्श अपनाने की अपील

Oct 02, 2026 - 16:24
0
कानपुर में 'दिव्य ज्योति अभियान':महापुरुषों को दी गई श्रद्धांजलि; युवाओं से की गई आदर्श अपनाने की अपील
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को शहर में 'दिव्य ज्योति अभियान' के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ता देवेश श्रीवास्तव ने अपने साथियों के साथ दोनों महान विभूतियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों को याद किया। कार्यक्रम में बापू के सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी व राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को याद किया गया। देवेश श्रीवास्तव ने कहा कि इन महापुरुषों का सादगीपूर्ण जीवन आज भी समाज के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत है। युवाओं से की यह अपील: उन्होंने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे इन आदर्शों को अपने जीवन में उतारें, जिससे समाज में आपसी सद्भाव, एकता और भाईचारा मजबूत हो सके। इस अवसर पर अमित श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव और विकास श्रीवास्तव सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User