कानपुर में दुर्गा महोत्सव आयोजित:बौसर गांव मंदिर में हवन, कन्या पूजन बाद हुआ भंडारा

Oct 19, 2026 - 17:13
0
कानपुर में दुर्गा महोत्सव आयोजित:बौसर गांव मंदिर में हवन, कन्या पूजन बाद हुआ भंडारा
कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के बौसर गांव स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने जय मां दुर्गा मंदिर परिसर में सोमवार को शारदीय नवरात्र के अवसर पर दुर्गा महोत्सव हवन, कन्या पूजन और आरती के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने मां दुर्गा के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और गांव की खुशहाली की कामना की। हवन-पूजन में शिवकुमार द्विवेदी और उनकी पत्नी सोना द्विवेदी शामिल रहे। महोत्सव के समापन पर आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से हवन कराया। इसके बाद कन्या पूजन कर कन्याओं को भोजन कराया गया और उनका आशीर्वाद लिया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User