पुजारी के बेटे ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगाई:दो पन्नों में लिखा- पत्नी और ससुरालवालों की प्रताड़ना से परेशान हूं

Oct 19, 2026 - 17:13
0
पुजारी के बेटे ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगाई:दो पन्नों में लिखा- पत्नी और ससुरालवालों की प्रताड़ना से परेशान हूं
हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णानगर में सोमवार सुबह एक युवक ने अपने घर में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव सुबह करीब 7:30 बजे लटका मिला। पुलिस को तलाशी के दौरान युवक की पैंट से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान श्यामू मिश्र (28) उर्फ अनुपम मिश्र के रूप में हुई है। वह बेनीगंज की एक आटा मिल में मुनीम थे और अपनी मां माधुरी के साथ रहते थे। उनके पिता प्रमोद मिश्रा बुलंदशहर के एक मंदिर में पुजारी हैं। सात साल पहले हुई थी शादी श्यामू की शादी सात साल पहले सोनी से हुई थी। उनके दो बेटियां हैं। भाई सर्वेश के मुताबिक, श्यामू की पत्नी पिछले छह महीने से अपने मायके ग्राम माहूपारा में रह रही थी। यह गांव अतरौली थाना क्षेत्र में है। परिजनों का आरोप है कि करीब एक महीने पहले श्यामू की पत्नी अपने पिता, भाई और भतीजे के साथ बेनीगंज आई थी। इस दौरान घर पर श्यामू के साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद से वह काफी तनाव में थे। बेटे का शव देखकर मां माधुरी बदहवास हो गईं। सुसाइड नोट में चार लोगों के नाम घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को श्यामू की पैंट से सुसाइड नोट मिला। इसमें मृतक ने अपनी पत्नी सोनी, ससुर लक्ष्मीकांत पांडेय, साले राजन पांडेय और साले के बेटे हर्षित पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सुसाइड नोट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई कोतवाली प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भर दिया गया है। बरामद सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से दिए जाने वाले शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User