कानपुर में गांधी जयंती सेवा अभियान:रोचक गतिविधियों से सीखी व्यक्तिगत सफाई, नियमित स्नान हाथ धोने पर जोर

Oct 01, 2026 - 19:03
0
कानपुर में गांधी जयंती सेवा अभियान:रोचक गतिविधियों से सीखी व्यक्तिगत सफाई, नियमित स्नान हाथ धोने पर जोर
कानपुर में गांधी जयंती सेवा अभियान के तहत समाज कार्य विभाग ने सुनौढा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को स्वच्छता और पोषण के गुण सिखाए। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के समाज कार्य विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता विकसित करना था। शिक्षकों ने बच्चों को खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से नियमित स्नान, नाखून काटकर साफ रखने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने और स्वयं को स्वच्छ रखने के महत्व के बारे में जानकारी दी। बच्चों को फल वितरित किए गए और उन्हें पौष्टिक भोजन के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. सत्येंद्र सिंह चौहान ने कहा कि समाज कार्य का उद्देश्य केवल कक्षा तक सीमित नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User