कानपुर में गांधी जयंती समारोह:विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की झांकी, सत्य; अहिंसा स्वच्छता का दिया संदेश

Oct 01, 2026 - 19:36
0
कानपुर में गांधी जयंती समारोह:विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की झांकी, सत्य; अहिंसा स्वच्छता का दिया संदेश
कानपुर में पी. रोड, गांधी नगर स्थित माइंडस्टोन इंटरनेशनल स्कूल में गांधी जयंती एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने दांडी मार्च की झांकी प्रस्तुत कर महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। विद्यार्थियों ने दांडी मार्च के ऐतिहासिक प्रसंग को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया। विद्यालय की कोऑर्डिनेटर दीपाली सहित शिक्षक एवं अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User