कानपुर में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई:डीसीपी पश्चिम ने अर्पित की श्रद्धांजलि, पुलिसकर्मियों ने ली जनसेवा की शपथ
महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पश्चिम एस.एम. कासिम आबिदी ने थाना कल्याणपुर पहुंचकर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर सलामी दी। इस पावन अवसर पर एक विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्य, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, निष्पक्षता तथा जनसेवा के मूल्यों को अपने आचरण में पूरी तरह उतारने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रसेवा के उच्च आदर्शों से प्रेरणा लेने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को अपने दैनिक कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ करने तथा थाने आने वाले आमजन के प्रति हमेशा सम्मानपूर्ण व सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)