मेरठ में ऑफिस में घुसकर रंगदारी मांगने का आरोप:5 पर केस, संपत्ति नाम न करने पर जान से मारने की धमकी; CCTV में कैद घटना

Oct 02, 2026 - 20:14
0
मेरठ में ऑफिस में घुसकर रंगदारी मांगने का आरोप:5 पर केस, संपत्ति नाम न करने पर जान से मारने की धमकी; CCTV में कैद घटना
मेरठ में नादिर अली एंड कंपनी के कार्यालय में घुसकर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सेल्स मैनेजर की तहरीर पर देहली गेट पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सेल्स मैनेजर का आरोप है कि आरोपियों ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से अभद्रता की और वक्फ संपत्ति अपने नाम करने का दबाव बनाया। पूरी घटना कार्यालय में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों से अभद्रता सेल्स मैनेजर प्रदीप जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे अमजद अली अपने साथियों फजलू, इमरान, यूसुफ पहलवान और राजा उर्फ बादशाह के साथ कार्यालय में घुस आया। आरोप है कि पांचों ने वहां मौजूद कारिंदा मुतवल्ली फाइज आफताब और अन्य कर्मचारियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। इस दौरान कार्यालय में विवाद और अफरातफरी की स्थिति बन गई। संपत्ति नाम न करने पर जान से मारने की धमकी प्रदीप जोशी के मुताबिक, वक्फ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। आरोपियों ने संपत्ति अपने नाम करने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज की गई और एक महीने के भीतर संपत्ति से कब्जा छोड़ने की चेतावनी दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची कार्यालय में मौजूद सहयोगी नूर आलम ने घटना की सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही उन पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए संपत्ति पर कब्जे की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने कार्यालय में लगे CCTV कैमरों की फुटेज पुलिस को सौंपी है। फुटेज में कई लोग कार्यालय में आते-जाते और विवाद करते दिखाई दे रहे हैं। देहली गेट थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User