कानपुर में गड्ढों के सामने बैठकर व्यापारियों ने घंटा बजाया:बोले-दीपावली से पहले CM ग्रिड की सड़कें बनाएं, हादसे हो रहे

Sep 24, 2026 - 19:53
0
कानपुर में गड्ढों के सामने बैठकर व्यापारियों ने घंटा बजाया:बोले-दीपावली से पहले CM ग्रिड की सड़कें बनाएं, हादसे हो रहे
कानपुर में सीएम ग्रिड की अधूरी सड़कों को लेकर व्यापारियों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। गुरुवार को व्यापारी गड्ढों के सामने बैठ गए। घंटा-घड़ियाल बजाकर विरोध जताया। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और किदवईनगर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने दीपावली से पहले सीएम ग्रिड की प्रमुख सड़कों का काम पूरा कराने की मांग की। उनका कहना है कि सड़क के गड्ढों से लगातार हादसे हो रहे हैं। कई लोग घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद सड़क निर्माण की रफ्तार नहीं बढ़ी। गड्ढे में गिरकर लोग हो चुके घायल मार्बल मार्केट-किदवईनगर में किडजी स्कूल चौराहे के पास प्रदर्शन के दौरान भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि इसी सड़क पर बाइक से गिरकर व्यापारी सुनील मिश्र घायल हो चुके हैं। उनके दाहिने पैर में दो जगह फ्रैक्चर हुआ था। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर के कर्मचारी अजय नागर भी 8 सितंबर को इसी सड़क पर गिरकर घायल हुए थे। शुरुआत में चोट मामूली लगी, लेकिन एमआरआई रिपोर्ट में पैर की हड्डी टूटने और मसल्स डैमेज होने की बात सामने आई। गड्ढे के आगे घंटा-घड़ियाल बजाकर जताया विरोध व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर दीपावली तक सीएम ग्रिड की प्रमुख सड़कों का निर्माण पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उनका दावा है कि सड़कों की बदहाली के कारण कानपुर में दीपावली के दौरान 200 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार प्रभावित हो सकता है। ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि मार्बल मार्केट-किदवईनगर, यशोदानगर-हमीरपुर रोड, ग्रीन पार्क-घंटाघर, साकेतनगर और करही की सीएम ग्रिड सड़कों का काम दीपावली से पहले पूरा किया जाना चाहिए। गड्ढों को तत्काल भरा जाए, ताकि हादसों की पुनरावृत्ति न हो और बाजारों का कारोबार प्रभावित होने से बचे। मार्बल मार्केट का कारोबार प्रभावित होने का दावा किदवईनगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक शुक्ला ने कहा कि मार्बल मार्केट की सीएम ग्रिड सड़क के निर्माण में देरी और बदहाली से बाजार का 100 करोड़ रुपए से अधिक का वार्षिक कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि किडजी स्कूल और बृहस्पति महाविद्यालय के पास अंधेरा और सड़क के गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ सड़क का निर्माण जल्द पूरा किया जाए। व्यापारियों ने कहा कि सीएम ग्रिड के साथ नगर निगम और पीडब्ल्यूडी की सड़कों के गड्ढे भी जल्द भरे जाएं। दीपावली से पहले सड़कें चलने लायक नहीं हुईं तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस प्रदर्शन में विनायक पोद्दार, मनोज गुप्ता कुक्कू, केके गुप्ता, मनोज विश्वकर्मा, बालकृष्ण गुप्ता, अनुज त्रिपाठी, प्रखर श्रीवास्तव, सौरभ पांडेय, अब्दुल वहीद, जय कुमार शर्मा टीटू समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User