कानपुर में गोकशी केस में 2 तस्कर मुठभेड़ में घायल:नवाबगंज में हुई थी गोकशी की घटना, खुद को घिरा देखकर पुलिस पर की फायरिंग
कानपुर के नवाबगंज थाना क्षेत्र में गोकशी के मामले में वांटेड फरहान कालिया और कादिर शुक्रवार को फजलगंज में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में दोनों को गोली लगी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। सात अक्टूबर की रात हुई थी गोकशी नवाबगंज इंस्पेक्टर राजकेसर ने बताया कि सात अक्टूबर की रात नवाबगंज थाना क्षेत्र में गोकशी की घटना हुई थी। मौके से गोवंश के अवशेष बरामद होने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए स्वॉट, सर्विलांस, साइबर और नवाबगंज थाने की टीमें लगाई गई थीं। पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। वहीं, अन्य अरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी थीं। शुक्रवार को फजलगंज थाना क्षेत्र में दो आरोपियों की मौजूदगी की सूचना मिली। इस पर फजलगंज पुलिस के साथ स्वॉट टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की। जिस पर खुद को घिरा देखकर आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग की, जिसमें फरहान कालिया और कादिर घायल हो गए। मौके पर डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव, एडीसीपी सेंट्रल डॉ. अर्चना सिंह और फजलगंज थाने की पुलिस मौजूद रही। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)