कानपुर में हाईवे पर चलती टाटा सफारी में आग लगी:परिवार के 7 सदस्यों ने कूदकर जान बचाई, कन्नौज से लौट रहे थे

Oct 16, 2026 - 23:30
0
कानपुर में हाईवे पर चलती टाटा सफारी में आग लगी:परिवार के 7 सदस्यों ने कूदकर जान बचाई, कन्नौज से लौट रहे थे
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में भौती नेशनल हाईवे-19 पर शुक्रवार को चलती टाटा सफारी में आग लग गई। गाड़ी में परिवार के सात सदस्य सवार थे। आग की लपटें उठते ही सभी लोग बाहर निकल आए। इससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और पनकी फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। पांडव नदी से पहले गाड़ी में लगी आग दबौली निवासी बलजीत सिंह शुक्रवार को परिवार के साथ कन्नौज से रिश्तेदारी में होकर कानपुर लौट रहे थे। टाटा सफारी में उनकी पत्नी नीतू देवी, सरला देवी और बच्चे जानवी, परी व अभिनव समेत परिवार के सात सदस्य सवार थे। गाड़ी पांडव नदी से पहले पहुंची थी, तभी उसमें अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक और परिवार के अन्य सदस्य तुरंत बाहर निकल आए। सभी सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। कुछ ही देर में पूरी गाड़ी आग की चपेट में आई चलती गाड़ी में आग लगने से परिवार के लोगों में घबराहट फैल गई। हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों ने भी गाड़ी से उठती लपटें देखीं। देखते ही देखते आग ने पूरी टाटा सफारी को अपनी चपेट में ले लिया। गाड़ी से ऊंची लपटें उठने लगीं और धुएं का गुबार छा गया। आग तेजी से फैलने के कारण गाड़ी को बचाने का मौका नहीं मिल सका। हालांकि, परिवार के सभी सात सदस्य समय रहते बाहर निकल आए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग घटना की सूचना मिलने पर सचेंडी थाना पुलिस और पनकी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक टाटा सफारी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। प्रारंभिक आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User