लखनऊ में नवरात्रि गरबा फेस्टिवल की धूम:यूपी दर्शन पार्क में गुजराती ड्रेस में महिलाएं पहुंची, युवाओं ने जमकर डांस किया

Oct 16, 2026 - 23:30
0
लखनऊ में नवरात्रि गरबा फेस्टिवल की धूम:यूपी दर्शन पार्क में गुजराती ड्रेस में महिलाएं पहुंची, युवाओं ने जमकर डांस किया
लखनऊ में नवरात्रि में उत्साह का माहौल है। शहर में जगह-जगह गरबा और डांडिया की धूम है। यूपी दर्शन पार्क में चल रहे ‘द ग्रेट गरबा फेस्टिवल’ में शुक्रवार शाम भी जमकर रंग जमा। शाम होते ही पार्क में लोगों की भीड़ जुटने लगी। रंग-बिरंगे लहंगे और गुजराती परिधानों में महिलाएं पहुंचीं। युवा कुर्ते और पारंपरिक ड्रेस में नजर आए। म्यूजिक शुरू होते ही डांडिया फ्लोर पर कदम थिरकने लगे। डांडिया की खनक और गरबा की धुन से पूरा माहौल उत्सवी हो गया। रंगीन लाइटिंग ने भी माहौल में चार चांद लगा दिए। युवाओं के साथ परिवार भी उत्साह से गरबा करते नजर आए। चोगाड़ा तारा से उड़ी उड़ी जाए तक गानों पर झूमें शहर वासी डीजे पर गरबा के पारंपरिक गीतों के साथ ट्रेंडिंग गाने भी बजे। चोगाड़ा तारा, कमरिया, ढोलिडा, नगाड़ा संग ढोल, गोलियों की रासलीला और उड़ी उड़ी जाए जैसे गानों पर लोगों ने जमकर डांस किया। म्यूजिक की रफ्तार बढ़ते ही फ्लोर पर भीड़ भी बढ़ती गई। युवाओं ने ग्रुप बनाकर डांडिया खेला। परिवारों ने भी साथ में गरबा का आनंद लिया। 19 अक्टूबर तक चलेगा फेस्टिवल Gig Guy Productions और Buzztown की ओर से पांच दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। फेस्टिवल 19 अक्टूबर तक चलेगा। रोजाना शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक कार्यक्रम होंगे। महोत्सव में डांडिया और गरबा के साथ मनोरंजक प्रस्तुतियां भी हो रही हैं। प्रसिद्ध कलाकार HRX अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। ऑनलाइन बुक हो रहे टिकट फेस्टिवल के टिकट ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं। BookMyShow, District (By Zomato), Knocksense, Mepass और सीन्स से टिकट बुकिंग की जा सकती है। आयोजन में दैनिक भास्कर डिजिटल समेत कई ब्रांड्स मीडिया पार्टनर हैं। परिवार के साथ पहुंचीं साधना सिंह ने कहा कि नवरात्रि में गरबा और डांडिया का अलग ही उत्साह रहता है। वहीं, राहुल मौर्या ने कहा कि दोस्तों के साथ डांडिया खेलने का मजा ही अलग है। संगीत, लाइटिंग और माहौल युवाओं को खास तौर पर आकर्षित कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User