कानपुर में जैन समाज का क्षमापना कार्यक्रम:क्षमा, संयम और मैत्री का दिया संदेश, बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे

Oct 03, 2026 - 11:00
0
कानपुर में जैन समाज का क्षमापना कार्यक्रम:क्षमा, संयम और मैत्री का दिया संदेश, बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे
कानपुर में सकल जैन समाज की ओर से 2 अक्टूबर को नयागंज स्थित कोठारी गुजरात भवन में 27वीं सामूहिक सांवत्सरिक क्षमापना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और एक-दूसरे से क्षमा मांगकर मैत्री व आत्मशुद्धि का संदेश दिया। इस अवसर पर तपस्वियों, अतिथियों और पत्रकारों का सम्मान किया गया। संयम वंदन यात्रा दल ने श्री धर्मनाथ जैन कांच के मंदिर में सेवा-पूजन किया। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट एवं श्रीसंघ अध्यक्ष संजय भंडारी के नेतृत्व में दल के सदस्यों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुनिराज डॉ. संयमरत्न विजयजी म.सा. और साध्वीजी श्रुतदर्शना श्रीजी म.सा. के सान्निध्य में प्रवचन हुए। संतों ने क्षमा, संयम, मैत्री और आत्मशुद्धि के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में गौतम बांठिया, लवली जैन समेत समाजजन मौजूद रहे। यात्रा दल 3 अक्टूबर को जयपुर पहुंचेगा और इसके बाद इंदौर जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User