सेक्टर-ए सीतापुर रोड योजना में रामलीला की तैयारियां तेज:16 अक्टूबर से शुरू होगी 34वीं रामलीला, एलईडी स्क्रीन पर दिखेंगे कई दृश्य

Oct 03, 2026 - 11:00
0
सेक्टर-ए सीतापुर रोड योजना में रामलीला की तैयारियां तेज:16 अक्टूबर से शुरू होगी 34वीं रामलीला, एलईडी स्क्रीन पर दिखेंगे कई दृश्य
लखनऊ में सेक्टर-ए सीतापुर रोड योजना में 16 अक्टूबर से पांच दिवसीय 34वीं रामलीला का मंचन होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हैं और श्रीरामलीला पार्क स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर में कलाकारों की रिहर्सल शुरू हो गई है। प्रतिदिन रात आठ बजे कलाकार संवाद और दृश्यों का अभ्यास कर रहे हैं। निर्देशक उमाशंकर राठौर व जितेंद्र मिश्र कलाकारों को मंचन की बारीकियां समझा रहे हैं। समिति के संयुक्त मंत्री शांति स्वरूप शुक्ला ने बताया कि इस बार एलईडी स्क्रीन से कई दृश्य प्रदर्शित किए जाएंगे। बेटियां शिव तांडव और महिषासुरमर्दिनी समेत नृत्य प्रस्तुतियां देंगी। अध्यक्ष सुरेश कुमार तिवारी के अनुसार श्रीराम की भूमिका सूर्य प्रताप सिंह और बाद में लक्ष्य मिश्रा निभाएंगे। वहीं संजय सिंह दो साल बाद फिर रावण की भूमिका में नजर आएंगे। 16 अक्टूबर को श्रीराम जन्म, ताड़का वध व धनुष यज्ञ से रामलीला शुरू होगी। 20 अक्टूबर को रावण वध और श्रीराम राज्याभिषेक के साथ समापन होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User