कानपुर में केस्को MD ने स्काडा कार्यों का किया निरीक्षण:बिजली उपकेन्द्रों पर अधिकारियों से ली जानकारी, नेहा जैन बोलीं- उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिले

Oct 17, 2026 - 18:17
0
कानपुर में केस्को MD ने स्काडा कार्यों का किया निरीक्षण:बिजली उपकेन्द्रों पर अधिकारियों से ली जानकारी, नेहा जैन बोलीं- उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिले
कानपुर केस्को एमडी ने शनिवार को स्काडा सेंटर और RDSS स्काडा योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। एमडी नेहा जैन ने 4 घंटे के इस दौरान उन्होंने बिजली व्यवस्था की निगरानी, संचालन और नियंत्रण प्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने 33/11 केवी केसा कॉलोनी उपकेंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। यहां अधिकारियों से निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए किए जा रहे कार्यों और बिजली बाधित होने की स्थिति में अनुरक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। बिजली उपकेंद्रों पर निरीक्षण के बाद समीक्षा भी की केस्को एमडी ने स्काडा के तहत किए जा रहे कार्यों को देखा इसके बाद अधिकारियों से पूरे कार्य और उसको बेहतर तरीके से कैसे पूरा किया जाए इसको लेकर निर्देश दिए। उन्होंने अब तक किए गए कार्यो को लेकर समीक्षा भी की गई। उन्होंने साफ तौर पर निर्देशित किया कि किसी भी तरह से उपभोक्ताओं को बिजली से जुड़ी उनकी खुद की जानकारी से लेकर उन्हें निर्बाध बिजली सप्लाई तक समस्या का सामना न करना पड़े। त्योहारों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश नेहा जैन ने निर्देश दिए कि आगामी त्योहारों को देखते हुए बिजली आपूर्ति में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। स्काडा प्रणाली का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के साथ बिजली व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाए। उन्होंने तकनीकी समस्याओं का तत्काल समाधान करने पर जोर दिया, ताकि उपभोक्ताओं सुचारू रूप से बिजली सप्लाई की जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User