कानपुर में नशा विरोधी मंच की बैठक:नशीले पदार्थों के निर्माण और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की
कानपुर के केशव नगर में नशा विरोधी मंच की बैठक आयोजित की गई। इसमें नशीले पदार्थों की बिक्री और सेवन पर चिंता जताई गई। मंच ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से नशीले पदार्थों के निर्माण और बिक्री पर जल्द प्रतिबंध लगाने की मांग की। बैठक में निर्णय लिया गया कि नशा विरोधी मंच जल्द ही कानपुर में जनजागरण अभियान चलाएगा। इसके माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा। बैठक में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह चौहान, आदित्य तिवारी, संदीप पाण्डेय, अरविंद और सुधीर कन्नौजिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)