कानपुर में किशोरी से गैंगरेप की कोशिश:भंडारे में शामिल होने जा रही किशोरी को जंगल में खींचा, घायल हालत में मिली
कानपुर के सेन पश्चिम पारा में नवरात्रि के अंतिम दिन गांव के मंदिर में भंडारा खाने जा रही किशोरी को युवकों ने गैंगरेप के इरादे से जंगल में खींच ले गए। किशोरी से अश्लीलता शुरू कर दी और विरोध करने पर उसे पीटा और गड्ढे में फेंक कर भाग निकले। किशोरी के साथ मौजूद छोटी बहन ने घर जाकर पूरे मामले की जानकारी दी तो परिजना और गांव के लोग भागकर पहुंचे। घायल हालत में किशोरी जंगल में मिली तो परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं, पुलिस की टीमें उनकी तलाश में दबिश दे रही है। बहन की सूचना पर बची बड़ी वारदात, आरोपी घर छोड़कर फरार सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 साल की नाबालिग सोमवार शाम अपनी बहन के साथ गांव के मंदिर में चल रहे भंडारे में शामिल होने जा रही थी। रास्ते में गांव के ही तीन युवकों ने नाबालिग को जबरन पकड़ लिया और जंगल की ओर खींचकर ले जाने लगे, आरोप है कि वहां युवकों ने उसके साथ गैंगरेप का प्रयास किया। इस बीच विरोध करने पर बहन के साथ मारपीट की, जिसपर बहन भागकर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो नाबालिग घायल अवस्था में पड़ी मिली। परिजन उसे लेकर सेन पश्चिम पारा थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसीपी बोले- जांच के आधार पर होगी कार्रवाई घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस घटना की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। प्रथम दृष्टया सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)