नगर पंचायत कार्यालय में कन्या पूजन:शारदीय नवरात्रि पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि मांगी
गोरखपुर के घघसरा बाजार स्थित नगर पंचायत कार्यालय में शारदीय नवरात्रि पर हवन-पूजन और कन्या पूजन का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने पत्नी प्रीति दुबे के साथ विधि-विधान से हवन-पूजन कर मां दुर्गा की आराधना की। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद अध्यक्ष और उनकी पत्नी ने कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन किया और श्रद्धापूर्वक भोजन कराया। कन्याओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान कार्यालय परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। नवरात्रि में कन्या पूजन को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का प्रतीक माना जाता है। यह परंपरा बेटियों के सम्मान और नारी शक्ति के महत्व का संदेश भी देती है। आयोजन में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सद्भाव की भावना दिखाई दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)