कानपुर में कलाकृतियों की प्रदर्शनी आयोजित:कला, संस्कृति और साहित्य के प्रति समर्पित शिवशरण मिश्र कृतियों का हुआ अवलोकन
कानपुर में आजाद नगर स्थित गुरुकुल आर्ट गैलरी में रविवार को कला, संस्कृति और साहित्य के प्रति समर्पित शिवशरण मिश्र की कलाकृतियों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। स्मृतिशेष देवीशरण मिश्र को समर्पित प्रदर्शनी का उद्घाटन कला गुरु डॉ. अभय द्विवेदी ने किया। इस दौरान कला और साहित्य जगत से जुड़े लोगों ने कलाकृतियों का अवलोकन किया। वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार जयराम जय ने शिवशरण मिश्र की कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कृतियों में कूची के सधे प्रयोग के साथ रंगों और प्रकाश का सुंदर संयोजन देखने को मिलता है। प्रदर्शनी में अश्वनी द्विवेदी, डॉ. शिरेन्द्र विद्यार्थी, प्रसिद्ध तबला वादक गोपाल चटर्जी, डॉ. जहांन सिंह, राजेश अरोड़ा, सतीश गुप्ता, सुमित ठाकुर, अनिल सिंदूर और गोपाल खन्ना सहित अनेक कला एवं साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)