कानपुर में कंटेनर की टक्कर से ऑटो चालक की मौत:5 सवारियां घायल, ड्राइवर फरार

Oct 17, 2026 - 21:00
0
कानपुर में कंटेनर की टक्कर से ऑटो चालक की मौत:5 सवारियां घायल, ड्राइवर फरार
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कंटेनर ने सवारियों से भरे ऑटो में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकालकर पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। यहां देर शाम उपचार के दौरान ऑटो चालक की मौत हो गई। बाकी पांच घायलों की हालत सुरक्षित बताई गई है। हादसा सचेंडी कॉलेज के सामने हुआ। ऑटो चालक विजयनगर चौराहे से सवारियां लेकर किसान नगर जा रहा था। टक्कर मारने के बाद कंटेनर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। विजयनगर से सवारियां लेकर निकला था चालक सचेंडी के उदयपुर गांव निवासी शिवकुमार किसान हैं। उनके तीन बेटों में 26 वर्षीय सुजीत ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। पिता के मुताबिक, सुजीत शनिवार सुबह करीब 7 बजे घर से ऑटो लेकर निकला था। दोपहर करीब 2 बजे वह विजयनगर चौराहे से सवारियां लेकर किसान नगर जा रहा था। सुजीत सचेंडी कॉलेज के सामने पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो पलट गया और चालक उसमें दब गया। ऑटो में बैठी पांच सवारियां भी घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया, चालक की तलाश हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस ने सभी छह लोगों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल सुजीत ने देर शाम उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सचेंडी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्र ने बताया कि हादसे में ऑटो चालक की मौत हुई है, जबकि पांच अन्य घायल सुरक्षित हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फरार कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User